राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर “राष्ट्रचिंतना” की 27वीं गोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने रखे तीखे विचार
- कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुई चर्चा, भविष्य की चुनौतियों और खतरों पर किया गया मंथन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 27वीं गोष्ठी रविवार, 17 मई 2025 को कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के सभागार में “राष्ट्रीय सुरक्षा – भविष्य की चुनौतियां” विषय पर आयोजित की गई। गोष्ठी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन मंथन हुआ और विशेषज्ञों ने समकालीन खतरों पर बेबाक विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश बिहारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए युद्ध के बदलते स्वरूप पर चिंता जताई और कहा कि आज युद्ध पारंपरिक न रहकर सूचना और तकनीक आधारित हो चला है।
विषय का परिचय प्रो. विवेक कुमार, निदेशक, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने कराया। उन्होंने चुस्लिम मानसिकता और निकाह जिहाद जैसे विषयों को उठाते हुए कहा कि करीब छह लाख पाकिस्तानी नागरिक भारतीय महिलाओं से निकाह कर भारत में सक्रिय हैं, लेकिन राजनीतिक नेतृत्व मौन है।
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा कि अब युद्ध स्पेस, ड्रोन और साइबर स्पेस में लड़ा जाएगा, जिसमें युवाओं और प्रबुद्ध समाज की भूमिका अहम होगी। उन्होंने तकनीकी जागरूकता को समय की जरूरत बताया।
राष्ट्रचिंतना अध्यक्ष प्रो. बलवंत सिंह राजपूत ने अपने आशीर्वचन में कहा कि देश एक अवांछनीय विभाजन की पीड़ा झेल चुका है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब यह भूभाग जर्मनी की तर्ज पर एकजुट होकर अखंड भारत के स्वप्न को साकार करेगा।
मुख्य वक्ता इंद्रद्युम्न शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भाऊराव देवरस के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “अजपुत्र बनोगे तो बलि चढ़ोगे, सिंह बनोगे तो शत्रु भयभीत होंगे।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र, नागरिक और सैनिक को मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बनना होगा। उन्होंने महाराणा प्रताप की धारणाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने चेताया कि विदेशी शक्तियां पंजाब के युवाओं को नशे में और जम्मू के युवाओं को मदिरा में फंसा कर देश में बारूद बिछाने की कोशिश में लगी हैं। ऐसे में समाज को सजग करना और मजहबी उन्मादियों के प्रभाव से मुक्त रखना ही सच्ची राष्ट्रसेवा होगी।
गोष्ठी का समापन डॉ. आरती शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में महासचिव डॉ. नीरज कौशिक, डॉ. संदीप, डॉ. दिव्या अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, डॉ. बी. के. श्रीवास्तव, डॉ. ऋषिकेश त्रिपाठी, संघ के जिला प्रचारक गौरव जी, संगीता वर्मा, अनिल तायल, प्रो. सतीश गर्ग, अनिल मोघा, माधुरी गर्ग, विजय नारंग, वी. एस. सक्सेना, आंचल श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अजय कुमार सिंह, सुदेश, खुशबू, मोनिका और संजय शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
