“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, हजारों देशभक्तों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट | 17 मई 2025
भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकवाद के खिलाफ की गई निर्णायक कार्रवाई की सफलता का जश्न शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोरदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भव्य ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ श्री राधा कृष्ण पार्क से हुआ और यह गौर सिटी के 7th एवेन्यू तक निकाली गई। करीब दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में तिरंगे लिए नागरिकों ने सेना के शौर्य को नमन किया।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुँवर बृजेश सिंह शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एम.एल.सी श्रीचंद शर्मा, एम.एल.सी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने कहा,
“ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। यह सिर्फ एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश की शौर्यगाथा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद को उसके अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प ले चुका है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा,
“यह तिरंगा यात्रा जनता की सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। देश के हर नागरिक ने सेना के शौर्य को सलाम किया है। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।”

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि
“इस यात्रा के माध्यम से न केवल सेना के पराक्रम का सम्मान किया गया, बल्कि आम जनता के बीच एकता, राष्ट्रप्रेम और संगठन की भावना को भी मजबूत किया गया।”

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक राज नागर ने कहा,
“ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। जो भी भारत की संप्रभुता पर आंख उठाएगा, उसका जवाब इसी तरह दिया जाएगा।”

इस तिरंगा यात्रा में सुभाष भाटी, मुकेश चौहान, देवा भाटी, सतेंद्र अवाना, अरुण यादव, विमल पुंडीर, कर्मवीर आर्य, महेंद्र नागर, वीरेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, अमरीश प्रमुख, दीपक यादव, बलराज भाटी, लोकेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कमलकुमार जैन, नवीन तिवारी, सरदीप नागर, रामकुमार नागर, संगीता तिवारी, रमाकांत शर्मा, गौरव पटेल, रवि भदौरिया, जितेंद्र सैन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर वर्ग, हर आयु के लोग यात्रा में सम्मिलित हुए और भारतीय सेना को सम्मान व समर्थन प्रकट किया।

यह भी देखे:-

सेंट जोसेफ स्कूल में SJS Talentia 2025 का भव्य आयोजन, 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्...
ग्रेटर नोएडा में बनेगा ₹5000 करोड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मुख्य सचिव ने की स्कीम की गहन समीक्...
पुष्पोत्सव 2025: लेजर शो में चमका ग्रेटर नोएडा का गौरवशाली इतिहास, उमड़ा जनसैलाब
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर की यमुना प्राधिकरण में बैठक
इजराइल, जापान एवं जर्मनी में केयरटेकर/नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 : हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार का अभियान , पुरानी  पुस्तक के बदले हेलम...
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बैठक
जी. डी. गोयंका में मनाया गया ONLINE बैसाखी का पर्व
जिला कारागार में महिलाओं ने मनाया करवाचौथ का त्योहार
रोजगार की माँग को लेकर 10 अक्टूबर को सैमसंग पर विशाल धरना की चेतावनी
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
10 दिन वेंटिलेटर पर जंग जीतकर लौटा 9 वर्षीय मासूम, कूल्हे के खतरनाक बोन इंफेक्शन पर फोर्टिस की निर्ण...
जगत फार्म में पुलिस व व्यापारियों की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर हुई बैठक 
जेवर में दलित महिला से गैंगरेप की घटना का पूर्व सीएम मायावती ने लिया संज्ञान, पुलिस में मचा हड़कंप
ट्रेन में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव