नोएडा में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़: सूरजपुर पुलिस ने नाईजीरियन कपल को दबोचा, बड़ी मात्रा में बीयर, वाइन और कार बरामद

नोएडा, 17 मई 2025।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की सूरजपुर थाना पुलिस, सीडीटी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की तस्करी में लिप्त दो नाईजीरियन नागरिकों (एक पुरुष व एक महिला) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में बीयर, वाइन, वोडका व अन्य विदेशी शराब की बोतलें और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

गिरफ्तारी कहां से और कैसे हुई
पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के माध्यम से जानकारी मिली थी कि UPSIDC साइट C के पास कुछ विदेशी नागरिक शराब की अवैध तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस, सीडीटी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मौके से दो नाईजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के नाम व पते
1. Victor S/O Monday, निवासी: ओरेकेसे स्ट्रीट, ओगवुशुकुरे, नाइजीरिया। वर्तमान पता: पैरामाउंट सोसाइटी, गौतमबुद्धनगर। उम्र: 44 वर्ष।
2. Cassandra D/O Lyra, निवासी: ओरेकेसे स्ट्रीट, ओगवुशुकुरे, नाइजीरिया। वर्तमान पता: पैरामाउंट सोसाइटी, गौतमबुद्धनगर। उम्र: 44 वर्ष।

इन दोनों से पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेजों को लेकर अब अभिसूचना इकाई पूछताछ कर रही है।

बरामद की गई अवैध शराब व अन्य सामग्री
टोयोटा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL4CNE2051)
179 कांच की बोतल बीयर (Corona Extra 330ML)
24 कैन बीयर (Kingfisher 500ML)
50 कैन बीयर (Budweiser Magnum 500ML)
10 कांच की बोतलें समर रेड वाइन (UP)
02 बोतलें Absolut Vodka (750ML) – फॉर सेल इन हरियाणा ओनली
04 बोतलें Martell (700ML) – फॉर सेल इन हरियाणा ओनली
02 बोतलें Johnnie Walker Black Label – फॉर सेल इन हरियाणा ओनली
04 बोतलें Johnnie Walker Red Label – फॉर सेल इन हरियाणा ओनली

कानूनी धाराएं
सूरजपुर थाने में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 285/2025 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 14 विदेशी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की बड़ी सफलता
इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक कितने समय से भारत में हैं और किन-किन क्षेत्रों में शराब सप्लाई कर रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी देखे:-

चौड़ा रघुनाथपुर में भण्डारा कर मनाया विजय दशमी का पर्व
रेस्टोरेंट में  तोड़फोड़ करने वाले 12 छात्र गिरफ्तार 
जब स्कूल की छुट्टी के लिए दो नाबालिग छात्रों ने कर दी शरारत और ...
उत्तर प्रदेश में कॉलेज, यूनिवर्सिटी  खोलने के निर्देश 
अवैध असलाह सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफ़ाश , महिला समेत चार गिरफ्तार, ऐसे करता था ब्लैकमैलिंग , पढ़ें पूरी खबर
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...
पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
हरेंद्र प्रधान दादुपुर हत्या मामले में सुंदर भाटी दोषी करार 
रेस्टोरेंट एवं होटल को होगा प्लास्टिक प्रतिबंध से सबसे बड़ी समस्या
दिल्ली से ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
बादलपुर पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एनसीआर में सक्रिय दो शातिर वाहन चोर व नाबालिग गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
लापता बच्ची की मिली लाश
चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ़ किया