शारदा विश्वविद्यालय ने तोड़े तुर्किए से शैक्षणिक रिश्ते, पाकिस्तान के साथ खड़े रुख पर जताई आपत्ति ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात, इस्तांबुल और हसन कल्योनकू यूनिवर्सिटी से एमओयू निरस्त

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने तुर्किए से अपने सभी शैक्षणिक संबंधों को तत्काल प्रभाव से खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव तथा तुर्किए के पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने के चलते लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

2017 और 2019 में हुए थे एमओयू, अब आधिकारिक रूप से खत्म

शारदा विश्वविद्यालय के निदेशक (जनसंपर्क) के अनुसार, तुर्किए के इस्तांबुल आयदिन विश्वविद्यालय (Istanbul Aydın University) और हसन कल्योनकू विश्वविद्यालय (Hasan Kalyoncu University) के साथ क्रमशः वर्ष 2017 और 2019 में अकादमिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किए गए थे। इन समझौतों के तहत रिसर्च सहयोग और छात्र-संकाय आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिन्हें अब समाप्त कर दिया गया है।

देशहित सर्वोपरि: शारदा विश्वविद्यालय
डायरेक्टर पीआर ने कहा कि तुर्किए का पाकिस्तान का खुला समर्थन भारत के लिए एक गंभीर भू-राजनीतिक चिंता है। ऐसे में उस देश की यूनिवर्सिटी से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक संबंध भारत विरोधी संकेत देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो राष्ट्र भारत की अखंडता के विरोधियों के साथ खड़ा है, वह शारदा विश्वविद्यालय के लिए विश्वसनीय साझेदार नहीं हो सकता।

तत्काल दी गई आधिकारिक सूचना
विश्वविद्यालय ने दोनों तुर्की संस्थानों को औपचारिक रूप से इस निर्णय की सूचना भेज दी है। शारदा विश्वविद्यालय का यह कदम न केवल देशभक्ति का परिचायक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारत की राष्ट्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा — चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में ही क्यों न हो।

यह भी देखे:-

जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैसाखी और ईस्टर का पावन पर्व
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ‘पीस एजुकेशन प्रोग्राम’ के तहत सात-दिवसीय वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ
एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह "शिवोहम" नाम से धूमधाम से मनाया
बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
जहांगीरपुर आरपीएस स्कूल की छात्रा नेहा कुमारी व हिमांशी ने किया स्कूल टॉप
डाॅयलाॅग इंडिया द्वारा आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज ग्रेनो को सर्वश्रेष्ठ निजी डेन्टल काॅलिज का पुरस्का...
जिम्स: विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये सीएम योगी ने एमबीबीएस के छात्रों को किया संबोधित, समाज के ल...
गलगोटिया  विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने युवाओं को किया प्र...
शारदा विश्विद्यालय : स्वामी मुकुदानंदा ने बताया खुशी, सफलता और पूर्ति के सात मन्त्र
 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने किया छात्र संगम का भव्य आयोजन: युवाओं में जागरूकता और नेतृत...
कोरोना महामारी के कठिन समय का जीएनआईओटी  ने डट  कर किया मुकाबला, दो नए संस्थानों की हुई शुरुआत  
"ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस के लिए मशीन लर्निंग के अनुप्रयोग" पर व्याख्यान
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया ऑन लाइन दशहरा का पर्व
शारदा यूनिवर्सिटी में गूंजा पशु व वन्य जीवन संरक्षण का वैश्विक विमर्श
लोगों को अन-सोशल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा इंटरनेट मीडिया