पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्रवाई के समर्थन में अधिवक्ता परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों को किया नमन

जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद ब्रज, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता परिषद ब्रज, गौतमबुद्ध नगर द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में 7 मई को ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ की गई सफल, ठोस एवं निर्णायक कार्रवाई की उपलब्धि को लेकर आयोजित की गई थी। इस अवसर पर माँ भारती के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके शौर्य को नमन किया गया।

तिरंगा यात्रा में परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष एड. सुरेश, जिला महामंत्री एड. अनुराग त्यागी, एड. सरदार बंसल, एड. सरिता मलिक, एड. दीपक शर्मा, एड. राजन शर्मा, एड. सुशील भाटी सहित अन्य कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय सेना की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जवान सीमाओं पर अद्वितीय साहस और समर्पण से राष्ट्र की रक्षा कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना और प्रबल हुई है।

तिरंगा यात्रा न्यायालय परिसर में निकाली गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए देशभक्ति के नारों के साथ एकजुटता दिखाई। यात्रा का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में छात्रा की मौत
10% प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ सुनिश्चित करने के लिए 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ...
महिला समानता दिवस 2021 के अवसर पर महिला उद्यमिता सफलता की राह पर वेबिनार का आयोजन
खो-खो में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल रहा तृतीय
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट सेवा के लिए बहादुर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, GL Bajaj में ह...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर
किसानों की रिहाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी: राजनाथ सिंह
प्रदेश का सर्वाधिक विकसित शहर बनेगा गौतमबुद्ध नगर  : गोपाल कृष्ण अग्रवाल
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
विमानों के उड़ान भरने से पहले औद्योगिक सेक्टरों की रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन
मुख्यमंत्री योगी ने यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का ग्रेटर नोएडा में स्थलीय निरीक्षण...
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
यमुना प्राधिकरण ने और बढ़ाई ओटीएस योजना की समय सीमा, बकायेदारों को मिली बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर
उ.प्र. रेरा ने 21 शिकायतों की ऑनलाइन सुनवाई में प्रोमोटर्स को उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना जा...