नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार, विनोद कुमार पुत्र विजयपाल निवासी जनपद मथुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका चचेरा भाई केशव और चाचा दिनेश कुमार नोएडा में शादी का कार्ड बांटने के लिए आए थे। 14 मई को देर शाम नोएडा से मथुरा लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर 28 किलोमीटर माइलस्टोन के पास एक अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में केशव और दिनेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाचा दिनेश कुमार का इलाज मथुरा के एक अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी देखे:-

Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
नोएडा में इंटरनेशनल साइबर ठगी का खुलासा, 1XBET बैटिंग ऐप से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
किसान आंदोलन: आज होगा चक्का जाम, जाम से बचना है तो जान लें पूरा शेड्यूल
मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूस...
यू. पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
श्रम कल्याण परिषद की हुई बैठक सीटू नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा- गंगेश्वर दत्त शर्मा
राष्ट्रीय लोकदल का देशव्यापी अभियान तेज़,एक करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
देखें Video, महिला कर्मचारियों से भरी बस व ट्रक में भिड़ंत , कई महिला कर्मचारी घायल
निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर पर क्रेन की रस्सी टूटने से हादसा, नीचे खड़े दबे मजदूर, एक की मौत, प...
सैंथली की टीम बनी जेडीबी डाढा बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता
DU 1st Cut-Off 2021 List: डीयू के इस कॉलेज ने जारी की पहली सूची, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 98.5% रहा क...
PNB ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया 2025 का वार्षिक डायरी और कैलेंडर का अनावरण
भारतीय रेलवे ने इन मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन, ट्रेन संचालन पर कहा .... पढ़ें पूरी खबर
चार मंजिला मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल,एक की हलात गंभीर, हादसे में टेंपो और एक बाइक क्षतिग...