उत्तर प्रदेश में जीआई टैग उत्पादों की संख्या बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, जल्द बनेगा देश का पहला राज्य 150+ GI टैग के साथ

लखनऊ, 16 मई 2025।
उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में जीआई टैग (Geographical Indications) प्राप्त उत्पादों की संख्या बढ़ाकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। वर्तमान में 77 जीआई टैग उत्पादों के साथ देश में शीर्ष पर मौजूद उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 75 और नए उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की तैयारी में है। इसमें से 25 उत्पादों के लिए आवेदन जीआई रजिस्ट्री चेन्नई में दाखिल किए जा रहे हैं।

एमएसएमई विभाग की ओर से तैयार इस कार्ययोजना में न सिर्फ जीआई टैग की संख्या बढ़ाई जाएगी, बल्कि जीआई उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं (Authorized Users) का आधार भी तेजी से विस्तारित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही जीआई एक्सपर्ट संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एमओयू साइन करने जा रही है।

इस पहल से न सिर्फ स्थानीय उत्पादों की पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि उनके अनधिकृत उपयोग पर भी रोक लगेगी। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पारंपरिक कारीगरों और उत्पादों के संरक्षण के लिहाज से एक बड़ा कदम साबित होगी।

यह भी देखे:-

5 जुलाई को आयोजित वन महोत्सव मे उत्तर प्रदेश में एक दिन के अंदर 25 करोड़ पौधारोपण किया जायेगा
रजत शर्मा बने किसान एकता संघ के मेरठ मंडल सचिव युवा
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति मुर्मु और सीएम योगी का भव्य कार्यक्रम, शिक्षा-सेवा को ब...
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की आस्था ने तोड़ा रिकॉर्ड, स्नान करने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बाल दिवस पर सिख गुरुओं की शहादत को किया सलाम, कहा - गुरु परंपरा से...
आज़मगढ़ में सीएम योगी ने लगाया 60 लाखवां पौधा: “एक पेड़ माँ के नाम” को मिला जनांदोलन का आकार
उत्तरप्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के डीएम बदले
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित डायरेक्टर का सांसद ने स्वागत किया
यूपी के अंदर कार्य करने वाले युवाओं को न्यूनतम वेतन की मिलेगी गारंटी: सीएम योगी
एकेटीयू में नासा सम्मेलन: 600 छात्रों की रचनात्मकता का जलवा
योगी सरकार की पहल: प्रदेश के बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रमों में मुफ्त सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनाने की...
उत्तर प्रदेश पुलिस में आईपीएस अधिकारीयों के तबादले
योगी सरकार की बड़ी पहल: डिजिटल होगी उत्तर प्रदेश की आठवीं आर्थिक गणना
गंगा एक्सप्रेसवे पर स्विस तकनीक से होगी रियल-टाइम जांच, अब सड़क बनेगी और भी बेहतर!
मेरठ मंडल हेतु जनपद स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम का चयन – 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन
किसान एकता संघ करेगा 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल का घेराव