बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दिखाया कमाल, स्कूल में जश्न का माहौल
ग्रेटर नोएडा, 16 मई 2025
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के शानदार प्रदर्शन की घोषणा की है। स्कूल के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
कक्षा 12वीं में टॉपर्स:
कृष्णा लामा, अक्षय प्रताप सिंह, श्रेया कौल, प्रशांत मावी, अबसर खान
कक्षा 10वीं में टॉपर्स:
संध्या देव, दिवाकर सिंगल, रिया, सप्तद्वीपा गांगुली, सुमैरा, प्रशांत मावी, सुधांशु देव
विद्यालय की प्रधानाचार्या जुही सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “इन शानदार परिणामों ने यह साबित किया है कि जब विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक मिलकर लक्ष्य की ओर कार्य करते हैं, तो सफलता निश्चित होती है। हम सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। यह सफलता स्कूल की मजबूत शैक्षणिक नींव और प्रेरणादायक वातावरण का प्रमाण है।
