गौतमबुद्धनगर में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षकता प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु बैठक आयोजित, 20 आवेदन किए गए मंजूर
गौतमबुद्धनगर, 16 मई 2025।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षकता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकल लेवल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 20 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिन पर विचार करते हुए कमेटी ने अभिभावकों को संरक्षकता प्रमाण पत्र देने की सहमति दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी और स्वैच्छिक संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर अवशेष आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
