नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार! सुरक्षा जांच में खरा उतरा, डीजीसीए से मंजूरी बाकी

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही उड़ान भरने को तैयार है। देश के सबसे अत्याधुनिक और महत्वाकांक्षी हवाई अड्डों में शामिल इस प्रोजेक्ट ने सुरक्षा के तमाम मानकों पर खुद को खरा साबित कर दिया है।

गुरुवार को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की एक विशेषज्ञ टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की। इसमें टर्मिनल की सुरक्षा व्यवस्था, स्क्रीनिंग प्रक्रिया, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स, बम निरोधक इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, फेंसिंग, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता जैसी बारीक चीजों को परखा गया।

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने नोएडा एयरपोर्ट की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है और कुछ छोटे तकनीकी सुधारों के बाद इसे एयरोड्रम लाइसेंस के लिए तैयार माना है। अब अंतिम निर्णय डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से लिया जाएगा। डीजीसीए की टीम अगले सप्ताह एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सकती है।

यदि डीजीसीए की रिपोर्ट भी संतोषजनक रही, तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा, जो किसी भी व्यावसायिक उड़ान की शुरुआत के लिए अनिवार्य है।

फिलहाल, एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ महीनों में यहां से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत हो सकती है। नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल उत्तर भारत को एक नया एविएशन हब मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।

यह भी देखे:-

फर्जी वोटिंग कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
लखीमपुर हिंसा : आज राष्ट्रपति कोविन्द से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, राहुल-प्रियंका भी होंगे श...
Loksabha 2024: यूपी में भी सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सपा में ठनी
विदेशी कंपनियों ने मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने की दिखाई रुचि
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
हीट वेव/लू से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें", के संबंध में जनहित में जारी की गयी एडवाइजरी
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) संस्था ने समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय को किया सम्मानित
मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक महिलाओं को बनाया निशाना
पागल कुत्ते ने दो पुलिसकर्मियों को काटा
दुनिया की कोई शक्ति हमें महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकतीः मुख्यमंत्री
दंगल प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोंटी भाटी विजई:1.2 लाख का मिला इनाम
उत्तर प्रदेश : दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी और बोनस के साथ बढ़ा डीए, लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफ...
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली
तीन राज्यों में बीजेपी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाइयां बांटी
बोर्ड बैठक: मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब पर एक नजर