आईटीएस डेंटल कॉलेज में ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ और “मेरिट अवॉर्ड” का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 15 मई 2025 : आईटीएस डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में आज “व्हाइट कोट सेरेमनी” एवं “मेरिट अवॉर्ड वितरण” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और नवप्रवेशी छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में सेवा और निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की पूर्व कुलपति एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, नोएडा की निदेशक तथा वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ए. के. सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली की प्रोफेसर और हेड (डिपार्टमेंट ऑफ ओएमडीआर) डॉ. सुनिता कुमारी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, सचिव श्री बी. डी. अरोड़ा, निदेशक श्री सुरेंद्र लून, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश अरोड़ा, डेंटल और मेडिकल विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, छात्र एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. ए. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक चिकित्सक के रूप में छात्रों में न केवल ज्ञान होना चाहिए, बल्कि करुणा और समर्पण की भावना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इलाज शुरू करने से पहले मरीजों को उनकी बीमारी की पूरी जानकारी देना और विश्वास में लेना चिकित्सा का अहम हिस्सा है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश अरोड़ा ने कहा कि “व्हाइट कोट सेरेमनी” छात्रों के लिए एक नया अध्याय है, जो न केवल जिम्मेदारी की शुरुआत है बल्कि सेवा और समर्पण के संकल्प का प्रतीक भी है।

प्रोफेसर डॉ. सुनिता कुमारी ने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों को उनकी भाषा में बीमारी की जानकारी देकर बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेदभाव के उचित और समर्पित इलाज करना चाहिए।

समारोह में बीडीएस तृतीय वर्ष के सभी छात्रों को मरीजों का इलाज शुरू करने से पहले प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ सौम्य व्यवहार, सटीक जांच और आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी प्रदान करने की विधियाँ सिखाई गईं। इसके उपरांत छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से “व्हाइट कोट” पहनाकर औपचारिक रूप से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में प्रवेश कराया गया।

कॉलेज के उपाध्यक्ष श्री सोहेल चड्ढा ने समारोह में उपस्थित सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा भी दी।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्कूल शिक्षकों के लिए नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप के आयोज...
शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस और एमडीएस ओरिएंटेशन समारोह के साथ अत्याधुनिक मोबाइल डिजिटल डेंटल वैन का...
Delta variants in America: हर 55 सेकंड में एक की मौत, डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी
दो दिवसीय सायबर सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य समापन
RYAN ALMA MUN AWARD CEREMONY
शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में छात्र-मुख्य परिषद के सदस्यों का अलंकरण समारोह आयोजित
लैंगिक न्याय व युवा प्रतिभागिता महत्त्वपूर्ण: जस्टिस मृदुल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हिंदू अध्ययन केंद्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने आयोजित राष्ट्रीय कार्य...
UP BOARD RESULT : किसान परिवार की बेटी 12 th में बनी जिले की 4 th टॉपर : डॉक्टर बनकर देश की सेवा ...
हाइटेक सिटी के परिषदीय स्कूलों से मुंह मोड़ रहे हैं छात्र
एपीजे स्कूल में मेधावी छात्र समारोह (SCHOLAR BADGE CEREMONY) का आयोजन
जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने वार्षिक सामान्य गोष्ठी का किया आयोजन
बिजली संकट ; एक्‍शन में केंद्र, अब इस तरह से होगा राज्‍यों की समस्‍या का समाधान, प्‍लान तैयार
डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर की पढ़ाई को मिलेगा नया आयाम