भाजपा मंत्री के विवादित बयान के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा, गौतम बुद्ध नगर द्वारा सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की गई।

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना में सेवारत हैं, उनके प्रति मंत्री विजय शाह की टिप्पणी समूची नारी शक्ति और भारतीय सेना का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस बयान से देशभर की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे व्यक्ति को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मंत्री का बयान उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में पहले भी महिला विरोधी बयान देने वालों को संरक्षण मिलता रहा है और पार्टी ऐसे बयानों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती रही है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा नेता लगातार सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह की बयानबाज़ी करते हैं। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने और एफआईआर के आदेश के बावजूद विजय शाह के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदर्शन के दौरान कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें वीरसिंह यादव, देवेंद्र अवाना, रामशरण नागर एडवोकेट, कृशान्त भाटी, विकास जतन, रोहित मत्ते गुर्जर, कपिल ननका, खुशी यादव, यूनुस प्रधान, अनीता चौहान, ज्योति यादव, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, दीपक नागर, अमित रौनी, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, विपिन सेन, गजेन्द्र यादव, कुलदीप भाटी, शीतल शर्मा, समय भाटी, मोहित नागर, भारती यादव, राहुल नागर, संजय यादव, अंजलि श्रीवास्तव, नवनीत शर्मा, प्रशांत भाटी, रुखसार बेगम, अनीसा खान, नीरज तंवर, ममता यादव, गौरा जाटव, शबाना, संजय भाटी आदि शामिल रहे।

यह भी देखे:-

युवा कांग्रेस शुरू करेगी गंगा जल संकल्प यात्रा, राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में घर -घर ...
बीजेपी के प्रदेश मंत्री सतेन्द्र नागर ने डॉक्टर अलका गुर्जर को दी शुभकामनाएं,पार्टी के शीर्ष नेतृत्व...
गांव-गांव पहुंचा ‘गांव चलो अभियान’: नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जोरदार जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्व...
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ की बैठक...
भाजपा नेता विपुल शर्मा ने किया युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं की स्वयं सहायता से मिल रहे लाभ के बारे में ली जानकारी
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रधांजलि
एनटीपीसी दादरी में किसानों पर लाठी चार्ज की समाजवादी पार्टी निंदा करती है : राजकुमार भाटी
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेगी सपा
नोएडा में सपा नेताओं ने बच्चों संग मनाया नेता जी मुलायम सिंह का जन्मदिन
कांग्रेस सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गौतमबुद्ध नगर पहुँचा, किसानों के समर्थन में जिलाधिकारी से की वार्त...
"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फीस माफी को लेकर कांग्रेस और पेरेंट्स का जबरदस्त पर प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण अभियान
घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नागरिकता देने का है कानून