गांवों की बदहाल सड़कों और मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन सक्रिय, प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और जर्जर सड़कों के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूंण के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कासना गांव की स्ट्रीट लाइट, नाली, सफाई व्यवस्था और मुख्य रास्तों की स्थिति सुधारने की मांग की गई।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि कासना गांव के नागरिक लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए।

प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के जुनेदपुर, रोशनपुर, गड़ाना, तालडा, झालडा आदि गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग गड्ढों से भर चुके हैं। इन मार्गों पर रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। उन्होंने तत्काल सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे:
आलोक नागर, बलराज हूंण, मास्टर दिनेश नागर, कुलबीर भाटी, हरीश भाटी, गौरव भाटी, राकेश नागर, जयचन्द भाटी, सतेन्द्र खारी, भूपेंद्र सिंह, अनूप कसाना, अजय, राजेंद्र भाटी, रतन सिंह, रामविलास, लोकेश वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि व श्यामवीर भाटी आदि।

यह भी देखे:-

फरिश्ता बनी पुलिस, नाले में गिरी बच्ची को बाहर निकाला, नए कपड़े पहनाए
शहर का हाल जानने को 4 घंटे तक सड़कों पर घूमीं सीईओ रितु माहेश्वरी
मिट्टी में मिल गये माफिया, 60 हजार पुलिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल विजयमोहत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया
जगत फॉर्म-अमृत पुरम व्यापार मण्डल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
गांजा तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 135वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय
किसानों को योगी सरकार का होली गिफ्ट, निजी नलकूप पर 100 प्रतिशत बिजली बिल माफ
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, ब...
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
आईईसी कालेज में उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, ब...
रश्मि चौधरी बनी किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष
कोरोना अभी गया नही है पड़ सकता है अपनों को खोना , बरतें सावधानी