बेटी पढ़े, समाज बढ़े: बादलपुर की अदिति नागर ने 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 निवासी और गांव बादलपुर की बेटी अदिति नागर ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर गांव, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। अदिति की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने न सिर्फ उसके परिवार को, बल्कि समूचे बादलपुर गांव और ग्रेटर नोएडा वासियों को गर्व करने का मौका दिया है। वहीं, उनके भाई आदित्य नागर ने भी कक्षा 12वीं में 81% अंक प्राप्त कर घर की प्रतिष्ठा में चार चाँद लगा दिए हैं।

अदिति नागर, ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर डेल्टा-2 की छात्रा हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी, फ्रेंच, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 600 में से 591 अंक हासिल किए। यह स्कोर 98.6 प्रतिशत के बराबर है, जो किसी भी विद्यार्थी के लिए गौरव का विषय है।

उनकी इस सफलता पर गांव में मिठाइयाँ बाँटी गईं और हर तरफ बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। ग्रामीणों ने उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएँ दीं और इस उपलब्धि को ‘समाज के लिए प्रेरणादायक’ बताया।

अदिति के पिता दीपक नागर (बाबी नागर) और सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “अदिति ने शुरू से ही पढ़ाई में लगन दिखाई। उसने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नियमित पढ़ाई की, जिसका यह फल है।”

माँ मनोज देवी और मीनाक्षी ने भावुक होते हुए कहा, “बेटियों में अगर आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन हो, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। अदिति ने हमारे सपनों को साकार किया है।”

एस्टर पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने अदिति को ‘मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा’ बताते हुए कहा कि उनकी सफलता स्कूल के लिए भी गर्व का क्षण है।

अदिति नागर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अनुशासित जीवनशैली को दिया। उन्होंने बताया कि वे रोज़ाना तय समय पर पढ़ाई करती थीं और इंटरनेट का उपयोग केवल अध्ययन के लिए करती थीं। भविष्य में अदिति साइंस स्ट्रीम में आगे बढ़ना चाहती हैं और मेडिकल क्षेत्र में योगदान देने का सपना रखती हैं।

यह कहानी न केवल एक बेटी की सफलता की कहानी है, बल्कि एक संदेश भी है कि जब बेटियों को मौका मिलता है, तो वे समाज की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन
GIMS में लैंप लाइटिंग समारोह- इग्नाइट 2के23
ICSE/ISC BOARD RESULT घोषित, सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
गलगोटियास विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन गौत्तम बुद्ध नगर द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत”...
IIMT ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई "सर्वाइकल कैंसर: जागरूकता ही बचाव" पर विचार गोष्ठी
मेराकी 2025: जीएनआईओटी में युवाओं के आत्मविकास और नेतृत्व का भव्य संगम
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
Job Quest Expo 2026 का समापन, 113 अभ्यर्थियों को मिला ऑन-द-स्पॉट जॉइनिंग लेटर
पिच-साइफर 2.0: ग्रेटर नोएडा में उभरे युवा नवप्रवर्तक, 165 छात्रों ने दिखाई अपनी सोच की उड़ान
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
आकाश बायजू के स्टूडेंट्स का NEET UG 2023 में शानदार परिणाम प्राप्त किए,   ग्रेटर नोएडा सेंटर के 25 व...
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू : कुलपति प्रोफ़ेसर भगवती प्रकाश शर्मा   ने ज...
प्रियांशी व अनन्या अग्रवाल बनी एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर
रेडियो : रेडियो के जनक कौन थे, एक ऐसा सूचना यंत्र जो बना आम से ख़ास तक कि पसंद
जीएल बजाज मथुरा के वार्षिकोत्सव में पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह के तरानों पर झूमे छात्र
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बना सेवा और समर्पण का उत्सव: शारदा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को किया गया सम्...