अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बना सेवा और समर्पण का उत्सव: शारदा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर हेल्थ सिटी एवं शारदा अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया, सभी को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई और समर्पित सेवा के जश्न में केक भी काटा गया।

इस वर्ष की थीम “हमारी नर्स, हमारा भविष्य – नर्सों की देखभाल से मजबूत होती है अर्थव्यवस्था” पर आधारित यह आयोजन नर्सिंग पेशे के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सों को चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान को सराहा।

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा, “हमारी सेहत की रक्षा में जितना योगदान डॉक्टरों का होता है, उतना ही अहम रोल नर्सों का भी है। वे डॉक्टर और मरीजों के बीच सेतु का काम करती हैं और मरीजों की भावनाओं का भी ख्याल रखती हैं।” उन्होंने कहा कि हर साल यह दिवस नई पीढ़ी को इस सम्मानजनक पेशे के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी बनता है।

शारदा अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया कि “इस वर्ष की थीम नर्सों के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित है। एक स्वस्थ नर्सिंग स्टाफ, पूरे स्वास्थ्य सेवा तंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए कहा कि उनके जन्मदिवस पर यह दिवस मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने नर्सिंग सेवा को नई पहचान दी।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि एक नर्स सिर्फ उपचार नहीं करती, बल्कि रोगी के दैनिक जीवन, रहन-सहन और पोषण के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें जटिल बीमारियों से निपटने में मदद भी करती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नर्सिंग प्रोफेशन की गरिमा को सलाम किया और नर्सों के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

यह भी देखे:-

समसारा विद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए किया परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जन संचार और मीडिया अध्ययन विभाग ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय जनसंपर्...
कंगना रनौत को मिल गया पार्टनर, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया खुलासा
इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में शिवानी चौहान व नीरू निर्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विधायक धीरेन्द्र ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
डीपीएस में ‘स्कॉलर डे’ का आयोजन, शिक्षा का उद्देश्य देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है-अनुराग त्र...
सेंट जोसफ विद्यालय में हुआ 'Cooking Without Fire' प्रतियोगिता का सफल आयोजन
मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
ग्यारहवीं कक्षा के मेधावी 239 विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया
बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
शारदा यूनिवर्सिटी को प्रोजेक्ट के लिए मिला करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फंड
जीएल बजाज संस्थान में दीक्षान्त समारोह का आयोजन
जी डी गोयंका ग्रेटर नोएड़ा के दसवीं कक्षा के छात्रों ने लहराया परचम, बारहवीं में शत प्रतिशत रहा परिण...