“हरियाली का महायज्ञ बनेगा वृक्षारोपण अभियान: डीएम मनीष वर्मा, जन आंदोलन से जोड़े जाएंगे स्कूल, गांव और संस्थान”

गौतम बुद्ध नगर, 14 मई 2025। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण, वृक्षारोपण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, प्राधिकरण, नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिकारी एवं पर्यावरणविद् उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सरकारी विभागों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने हेतु औद्योगिक इकाइयों, आरडब्ल्यूए, शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ और स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

सभी विभाग तय करें स्थल, शीघ्र भेजें रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे वृक्षारोपण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप स्थल चिन्हित कर गड्ढा खुदाई की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इन जानकारियों को निर्धारित प्रारूप में वन विभाग को शीघ्र भेजा जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हिंडन नदी और तालाबों के आसपास के क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां भी वृक्षारोपण की योजना बनाएं।

ग्राम स्तर पर बने वृक्षारोपण समितियां, स्कूली बच्चों की भी होगी भागीदारी
डीएम ने कहा कि ग्रामों में वृक्षारोपण समितियों का गठन किया जाए ताकि ग्रामीण स्तर पर भी अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके। साथ ही उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि स्कूलों के बच्चों को भी वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा जाए, जिससे उन्हें पर्यावरण के प्रति व्यवहारिक जानकारी मिल सके।

ओवरलोडिंग और कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि बिना ढके निर्माण सामग्री के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगे और इसके लिए संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कूड़ा जलाने की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और वायु प्रदूषण रोकने के लिए एनजीटी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।

गंगा और हिंडन किनारे अतिक्रमण पर निगरानी रखने के निर्देश
जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि यमुना और हिंडन नदी के किनारों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण किया जाए। डूब क्षेत्रों में स्पष्ट सूचना वाले होर्डिंग लगाए जाएं कि इन क्षेत्रों में निर्माण प्रतिबंधित है। साथ ही नदियों की सफाई और जलाशयों में गिरने वाले अनटैप्ड ड्रेनों के अस्थायी उपचार के लिए फाइटोरेमेडिएशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वेटलैंड समिति को तालाबों के पुनर्जीवन पर कार्य करने के निर्देश
वेटलैंड समिति की समीक्षा में डीएम ने कहा कि अतिक्रमित तालाबों को मिटिगेशन योजना में शामिल कर उनका स्थल निरीक्षण किया जाए और पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाए।

बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीपीसीबी नोएडा, प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

दनकौर में यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई — बुलडोजर अभियान में 46,000 वर्गमीटर प्राधिकरण भूमि अतिक्...
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 22 अप्रैल-2024 से शुरू होगा
डी पी एस ग्रेटर नोएडा में "स्कॉलर डे" का आयोजन
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
कुत्तों का आतंक: सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में आवारा कुत्तों से परेशान लोग
गांव में बनी लाइब्रेरी में बैठकर छात्र बुन रहे भविष्य के सपने
बारिश व बाढ़ के चलते स्कूल बंद करने के आदेश
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
पाली और अजायबपुर के 130 किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न
आईआईएमटी मेगा जॉब फेयर में 1500 छात्रों ने लिया भाग
राष्ट्रीय लोक अदालत में 158404 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
युवा ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है : अनीस राजा
दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रक की भिड़ंत में चालक की मौत
संस्थागत श्रेणी के भूखंडों की यमुना प्राधिकरण ड्रा के जरिए करेगा आवंटन