गोपनीय सूचना पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पहले भी रहा है जेल

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस और सीडीटी टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अभियुक्त ब्रजमोहन कुमार उर्फ बिरजू को डिजाइन आर्क सोसाइटी के पास से दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
अभियुक्त की पहचान ब्रजमोहन कुमार उर्फ बिरजू पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र प्रसाद शाह, निवासी ग्राम अलीगंज, थाना मौजाहिदपुर, जिला भादवपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह शिव मंदिर के पास मोरना, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।

अपराधिक इतिहास भी रहा है सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उस पर पूर्व में दर्ज मुकदमों का विवरण इस प्रकार है:

1. मु0अ0सं0- 281/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सूरजपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

2. मु0अ0सं0- 631/2019, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-24 नोएडा

पुलिस की तत्परता से एक और तस्कर जेल के पीछे
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा की तस्करी में सक्रिय था और इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की कोशिश कर रहा था। timely सूचना और कार्रवाई के चलते पुलिस को यह सफलता मिली।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है।

यह भी देखे:-

किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
नॉलेज पार्क ने कार से स्टंट कर रहे आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, गर्ल्स हॉस्टल के आगे स्टंट का आरोपी को भ...
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर साइबर सेल का सराहनीय कार्य, पिछले दो माह साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को  9 ल...
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
मसाज पार्लर के नाम पर करते थे ठगी, फेस-3 पुलिस ने तीन शातिर ठगों को दबोचा
करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
सपेरों से शुरू हुई पूछताछ, एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
अज्ञात शव के पहचान की अपील
बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बाइक लूटी
दादरी पुलिस ने रेप के आरोपी को भेजा जेल , पंचायत ने पीड़ित को सुनाया था केस वापस लेने का फरमान, 1.5 ल...
जेल में ऐसे पहुँचाया जाता था नशीला पदार्थ, सुन कर चौंक जाएंगे आप, सूरजपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़,
देखें VIDEO , मची हलचल , यमुना प्राधिकरण जमीन घोटाले में हुई एक और गिरफ्तारी
लूटी हुई बाइक के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
मामूली बात पर झगड़ा , दोनों पक्षों में चला लाठी डंडा , 8 घायल 12 के खिलाफ मुकदमा
नहीं मिला पैसा तो बौखलाए बदमाश ने किसान को किया घायल