गर्मी में राहत: ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर लगाए गए शीतल पेयजल मटके

ग्रेटर नोएडा, 13 मई 2025। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज ग्रेटर नोएडा के व्यस्त परी चौक गोलचक्कर पर राहगीरों की सुविधा के लिए तीन शीतल पेयजल मटके स्थापित किए गए। इस क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे राहगीरों को गर्मी के दौरान ठंडे पानी की सुविधा मिल सके।

इस सेवा कार्य के अंतर्गत मटकों में प्रतिदिन लगभग 30 से 35 (20 लीटर) की बोतलें डाली जाएंगी। इस नेक कार्य में अखिलेश दुबे, राकेश प्रताप सिंह, एसीपी ट्रैफिक पुलिस, टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मनजीत सिंह, हरेन्द्र भाटी सहित कई समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

एक्टिव सिटिजन टीम के सदस्य मनजीत सिंह और हरेन्द्र भाटी ने बताया कि इस पहल से राहगीरों को राहत मिलेगी और परी चौक जैसे व्यस्त स्थल पर प्याऊ लगाना समय की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मटके अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाए जाने चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति गर्मी में प्यासा न रहे।

ACP ट्रैफिक और टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने इस सामाजिक सेवा की सराहना करते हुए इसे अन्य नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

इस अवसर पर मनजीत सिंह, राकेश प्रताप सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, हरेन्द्र भाटी, अखिलेश दुबे, टी पी सिंह, राकेश पाल, सुमित कुमार व राकेश आदिवासी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मारीपत-चिपयाना स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या 151/SPL, 08 से 10 जून 2023 तक मरम्मत कार्य के...
भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत "वोट फॉर रन" का हुआ आयोजन
किसान परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दो सोने की चेन और नगदी लेकर हुए फरार
यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जल्द होगी घोषणा
"पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है, वही है अफगानिस्तान का पड़ोसी, हर गतिविधि पर भारत-अमेरिका क...
उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
59वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025 के तीसरे दिन खरीदारों की बढ़ी आवाजाही, सस्टेनेबिलिटी और इन...
रेरा ने आवंटी को इकाई का कब्जा एवं विलम्ब अवधि का ब्याज दिलवाया
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र की पुलिस कस्टडी पर बहस पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जलाशयों की सफाई के लिए जारी किया शेड्यल
जेके टायर ने बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में खनन उपकरणों के लिए लॉन्च किए उन्नत ओटीआर टायर
मंगलमय संस्थान द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ‘‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’’
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक बंद होने के संबंध में सूचना
सांसद व भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने खुर्जा अरनिया ब्लॉक में किया जनसंपर्क