ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं में फिर दिखाया दम, 100% रिजल्ट से रचा कीर्तिमान
154 छात्रों ने परीक्षा में हासिल की सफलता, स्कूल बना भरोसे का प्रतीक
ग्रेटर नोएडा, 13 मई 2025। सीबीएसई द्वारा आज घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की। इस वर्ष विद्यालय से 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
पिछले वर्षों की परंपरा को बनाए रखते हुए स्कूल ने फिर साबित किया कि वह शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का पर्याय है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का यह संयुक्त परिणाम है।
विद्यालय के चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा, “ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल लगातार शानदार परीक्षा परिणाम देकर जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। इस सफलता के पीछे स्कूल के हर सदस्य का समर्पण और मेहनत शामिल है।”
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
