देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार हुए सम्म्मानित

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने देवर्षि नारद जयंती केअवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह में शनिवार को कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है. स्वतंत्रता पूर्व की पत्रकारिता ने देश में समाज सृजन की भूमिका भी निभाई थी. आज आधुनिक माधयमों के जरिये उसी कार्य को नयी गति से बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद की विश्वसनीयता समाज के हर वर्ग में थी. वह पत्रकारों के लिए भी स्तुत्य हैं. उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को देवर्षि नारद सम्मान भी प्रदान किया.

विश्व संवाद केंद्र के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्मजी ने कहा कि समाज के दर्पण पत्रकारिता से आम लोगों को सकारात्मकता की भी अपेक्षा है. क्योंकि सकारात्मकता के बिना कोई समाज सार्थकदिशा में आगे नहीं बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आज भी लोगो के दिल मेंपत्रकारिता के प्रति श्रद्धा है. अखबारों में लिखा हुआ शब्द उनके लिए ब्रह्म वाक्य है. पत्रकारिता जगत को इसविश्वास कि रक्षा करनी होगी.
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के एसोसिएट प्रोफेसर अरुण कुमार भगत ने कहा कि पत्रकारिता का भारत मेंआरम्भ सेवा के मिशन से हुआ था और भविष्य भी इसी पर निर्भर है

अध्यक्षीय सम्बोधन देते हुए नगर संघ चालक नरेश जी ने विश्व संवाद केंद्र के महत्व को रेखांकित किया. सञ्चालनडॉ अमिताभ और धन्यवाद ज्ञापन मयंक ने दिया.

यह भी देखे:-

हत्या के प्रयास में वांटेड बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल, तमंचा और बाइक बरामद
सात बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी FIR
ग्राइंडर हादसे में कटे अंगूठे को यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने माइक्रो सर्जरी से जोड़ा, समय पर इलाज...
कैलाश इंस्टीट्यूट में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, सरस्वती वंदना से गूंजा परिसर
महाषष्ठी के आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का संगम, ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में छाया उत्सव
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला कारागार का शैक्षिक दौरा, जेल में चल रहे कौशल विकास कार्...
मास्क ना लगाने वाले लोगों के खिलाफ दनकौर पुलिस ने दिखाई सख्ती, 40 लोगो के काटे चालान
भगवान विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी की बैठक
विश्व पर्यावरण दिवस : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने समेत पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण 
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में "नववर्ष शुभारंभ उत्सव" का भव्य उद्घाटन, दो दिन तक मनोरंजन और सांस्कृतिक ...
यूपी रोडवेज की बस पलटी, ड्राईवर घायल
आम की फसल बर्बाद, किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम हुआ हाईटेक: तीन एसटीपी पर लागू हुआ ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम
भारतीय रेलवे और आईआईएमटी कॉलेज के बीच ऐतिहासिक एमओयू: शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण का नया अध्याय
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 5 औद्योगिक इकाइयों के लिए दी 62 एकड़ जमीन, रोजगार के अवसर मिलेंगे 
संपूर्ण समाधान दिवस पर मौके पर हुआ समस्या का निस्तारण