बोर्ड परीक्षा में एपीजे इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों की चमकदार उड़ान, टॉपर्स ने रचा कीर्तिमान
ग्रेटर नोएडा, 13 मई 2025। सीबीएसई द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में एपीजे इंटरनैशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का परचम लहराया। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर उल्लास और गर्व से गूंज उठा। हर ओर खुशियों की लहर दौड़ गई और छात्र, शिक्षक व अभिभावक इस उपलब्धि पर फूले नहीं समाए।
12वीं के परिणामों में हर संकाय में उत्कृष्टता:
विज्ञान वर्ग में तनिष्ठा सिंह ने 92.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वाणिज्य वर्ग में वंश सिघल ने 92.6% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मानविकी वर्ग की महकप्रीत कौर ने 96.8% अंक अर्जित कर पूरे स्कूल में टॉप किया।
10वीं में समृद्धा रॉय बनीं टॉपर, 98.4% अंकों के साथ पहला स्थान:
इसके अलावा भव्य शर्मा, प्रखर आनंद सक्सेना और रिचा छेत्री ने 97% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। यवन झा और ताशी गोयल ने 96.2% अंक प्राप्त कर अपनी क्षमता का परिचय दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सरिता पांडे ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का भी प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।”
टॉपरों ने जताई खुशी, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को कहा धन्यवाद:
कक्षा 10वीं की टॉपर समृद्धा रॉय ने कहा, “मेरी इस सफलता में मेरे माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों का बहुत बड़ा योगदान है। मैं आने वाले समय में और बेहतर करने के लिए प्रेरित हूं।”
अभिभावकों ने भी विद्यालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल ने बच्चों को हमेशा सकारात्मक वातावरण और उचित मार्गदर्शन दिया है, जिससे वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विद्यालय के इन उत्कृष्ट परिणामों ने जहां एक ओर बच्चों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है, वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह प्रेरणा बन गया है।
