पत्रकारों के स्वास्थ्य की देखभाल में आगे आया यथार्थ अस्पताल, प्रेस क्लब के साथ लगाया फुल बॉडी चेकअप कैंप

ग्रेटर नोएडा। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की पहल करते हुए यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सौजन्य से ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वावधान में सोमवार को विशेष फुल बॉडी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों के लिए खून की जांच, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और ईको जैसी प्रमुख स्वास्थ्य जांचें की गईं।

शिविर का उद्घाटन यथार्थ अस्पताल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. सुनील बालियान और जनसंपर्क प्रबंधक गुल मोहम्मद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रेस क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

इस मौके पर यथार्थ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उपस्थित पत्रकारों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, नियमित जांच की महत्ता और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। वहीं, अस्पताल की डाइटेशियन ने संतुलित आहार, पोषणयुक्त खानपान और दैनिक व्यस्तता में भी स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया।

कैंप में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। यथार्थ अस्पताल के इस सहयोगात्मक प्रयास की सभी उपस्थितजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे एक प्रशंसनीय सामाजिक जिम्मेदारी करार दिया।

स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग की इस अनूठी पहल से पत्रकारों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि देखने को मिली।

यह भी देखे:-

कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, एक और मरीज ने दम तोड़ा
बीमार व बुजुर्ग घर में लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन, ह्यूमन टच फाउंडेशन ने अल्फा 2 में लगाया कैम्प 
कोरोना जांच के लिए निजी  अस्पतालों व लैब की फीस तय, ज्यादा वसूली पर होगी कार्यवाही, जानें नया रेट   
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या बढ़ी , एक की मौत
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, पिछले 24  घंटे में एक मौत 
इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी  ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक 
गौतमबुद्ध नगर में क्या है कोरोना का हाल, जानिए
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया
AHA1CARE की टीम ने मधुमेह के प्रति लोगों को किया जागरूक, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने पर  फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल को मिला सम्मान 
रियायती दर पर शारदा हॉस्पिटल ग्रेनो में हुआ हार्ट सर्जरी
योग और स्वास्थ्य - मणिबंध शक्ति विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, कोरोना ने 1 की ली जान
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
CORONA UPDATE: जानिए गौतमबुद्ध नगर में आज क्या है कोरोना का हाल 
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल