राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक पुरस्कार समारोह की धूम, कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राम-ईश इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में 9 मई 2025 को वार्षिक अकादमिक पुरस्कार समारोह – 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए समारोह में प्रो. पांडेय ने छात्रों को नवाचार, शोध और नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भारत को वैश्विक नेतृत्व दिला सकती है।

इस मौके पर सत्र 2023-24 के उत्कृष्ट छात्रों, शिक्षकों और सहायक स्टाफ को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
“स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर” बने –
• निशांत कुमार (बी.फार्म)
• पायल रावल (डी.फार्म)
• जैनव (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

मिस काजल चौधरी को “राम-ईश सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार” प्रदान कर उनकी शोध प्रतिभा की सराहना की गई। साथ ही मास्टर ऑफ फार्मेसी के होनहार छात्रों और पूर्व छात्र अजय सिंह को भी विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में राम-ईश ग्रुप की प्रबंध निदेशक मिस प्रतिभा शर्मा सहित सभी विभागों के प्रमुख और प्राचार्यगण उपस्थित रहे।
इस गौरवशाली दिन ने शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का समागम प्रस्तुत किया।

यह भी देखे:-

शारदा समूह का 24वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह: देशभक्ति, संस्कृति और चेतना का संगम
Earth Day: सेंट जॉसेफ के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
Summer camp organised at Ryan International School Greater Noida
शारदा विश्वविद्यालय : "4 इंटरनेशनल डेंटल स्टूडेंट कांग्रेस 2019 कनेक्सॉन" का आयोजन
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल की बैंड टीम हुई सम्मानित।
जी.एल. बजाज में पाॅवर इनर्जी, इन्वार्यरमेंट और इन्टेलीजेंट कंट्रोल अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय: "नर्सिंग एंड रिसर्च में व्यापक विकास" पर कार्यक्रम आयोजित
शारदा यूनिवर्सिटी में 8 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन , 3511 छात्रों को डिग्रियां दी गई
एनआईईटी कॉलेज में “वेल्डिंग तकनीकी में विकास” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय : बुद्ध शिक्षा पर ऑनलाइन व्याख्यान
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र UPTET परीक्षा में हुए उत्तीर्ण
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह
शारदा विश्वविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस जल्द शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...