“एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर ग्रेटर नोएडा के लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित, मनोज पोसवाल ने रखे विचार
ग्रेटर नोएडा। आज दिनांक 7 मई 2025 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज विश्वविद्यालय में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मनोज पोसवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक लगभग 400 चुनाव हो चुके हैं। बार-बार होने वाले चुनाव न केवल देश पर आर्थिक बोझ डालते हैं, बल्कि बार-बार लगने वाली आचार संहिता विकास कार्यों को भी बाधित करती है। उन्होंने कहा कि “एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल सरकारी धन की बचत होगी, बल्कि वह धन राष्ट्र के विकास कार्यों में लगकर भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे ले जाएगा।”
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि “एक देश, एक चुनाव” की पहल भारतीय लोकतंत्र को अधिक संगठित, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे प्रशासनिक स्थिरता बनी रहेगी, चुनावी खर्च में भारी कटौती होगी और जनभागीदारी भी सशक्त होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण प्रधान, राज नगर, कर्मवीर आर्य, श्याम रावत, अर्पित तिवारी, ओमकार भाटी, कपिल गुर्जर, संदीप शर्मा, विजय कसाना, अमन कौशिक, नीतीश भाटी सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।
संगोष्ठी के दौरान छात्रों ने विषय पर सवाल भी पूछे, जिनका वक्ताओं ने तथ्यात्मक और व्यावहारिक उत्तर देकर छात्रों को लोकतंत्र की गहराई से रूबरू कराया।
