रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को: असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का सेवा समागम कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। अपने परिवारजनों से उपेक्षित, निर्धन व असहाय वृद्धजनों और गौमाताओं की सेवा में समर्पित रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला आगामी 6 मई 2025 को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। यह सेवा समागम कार्यक्रम लॉएड कॉलेज के सामने, एमिटी रोड, नॉलेज पार्क-2 स्थित आश्रम परिसर में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, संस्था के सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आश्रम में 60 वृद्धजन और 40 गौमाताएं पूर्णतः निःशुल्क निवासरत हैं। संस्था का उद्देश्य उन बेसहारा बुजुर्गों और गोवंश की सेवा करना है जो समाज में उपेक्षित हैं।

संस्था की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों एवं शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और जरूरतमंदों को आश्रम तक पहुँचाकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

वृद्ध आश्रम से संपर्क करने के लिए आप निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते हैं – 6395010978, 9719777754

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 22 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
विशेष अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ ब...
डॉ. अधाना आयुर्वेद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों...
कलेक्ट्रेट में डॉग लवर्स की बैठक संपन्न 
गौतमबुद्ध नगर में महिला सुरक्षा को लेकर अहम बैठक, जनसुनवाई में 5 नए मामलों का उठान
सैलून संचालक को मिली धमकी 
न्यायिक अधिकारियों ने किया बाल संप्रेक्षण गृह ,बाल कल्याण समिति व जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा में बड़े उद्योगों पर फोकस, नहीं लगाने वालों के भूखंड होंगे रद्द: प्रमुख सचिव
सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस।
Gay Dating App Grindr की मदद से मिलने गया लड़का, मिलने वालों ने Video बनाकर पैसे लूट लिए
ग्रेटर नोएडा से जाये, पूरे देश में स्वच्छता का संदेश - धीरेन्द्र सिंह विधयक जेवर
बीटा-1 सामुदायिक केंद्र में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस, एसडीएम सदर ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर में अन्न महोत्सव दिवस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के तहत मनाया गया 
08 अप्रैल से होगा कल्चरल फेस्ट "प्रति ध्वनि" का आगाज
उद्यमियों से सीधा संवाद: हर माह के दूसरे सोमवार को होगी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बैठक