जेवर को अब ऐसे मिलेगा सड़क के जाम से निजात

ग्रेटर नोएडा : जेवर-स्यारौल सड़क का निर्माण जल्दी होगा। इससे जेवर-पलवल रोड पर 30 किलोमीटर लंबा लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इस सड़क का निर्माण जेपी समूह करेगा। शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक में यह जिम्मेदारी तय की है। अगर जेपी समूह सड़क निर्माण नहीं करेगा तो प्राधिकरण करके उसकी लागत जेपी समूह से वसूलेगा। निर्माण कार्य 15 जून से शुरू हो जाएगा।

जेवर कस्बे से बड़े वाहन गुजरते हैं और रोजाना जाम लगता है। जो पलवल तक पहुंच जाता है। कई बार यह जाम 30 किलोमीटर लंबा होता है। कई दिनों तक जाम लगा रहता है। जाम को लेकर यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में अहम फैसला लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा.अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर से स्यारौल के बीच सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क करीब 5.5 किलोमीटर लंबी है। यह जमीन जेपी समूह की है। लेकिन, जेपी समूह सड़क का निर्माण नहीं कर रहा था। अगर जेपी समूह ने सड़क का निर्माण नहीं किया तो प्राधिकरण करवाएगा। सड़क निर्माण पर आने वाली लागत को जेपी समूह वहन करेगा। जेपी समूह ने सड़क बनाने पर सहमति दे दी है। जल्दी सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
इंटरचेंज का निर्माण जल्दी शुरू होगा
यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर के पास इंटरचेंज बनाने का काम भी 15 जून से शुरू होगा। इसका निर्माण भी जेपी समूह करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अफसरों ने बताया कि 15 जून की सुबह इंटरचेंज का निर्माण शुरू होगा। इंटरचेंज बनने के बाद भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से उतकर जेवर शहर के अंदर नहीं जाएंगे बल्कि जेवर से स्यारौल तक बनने वाली सड़क पर चले जाएंगे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया जीवन मूल्यों का स्मरण, अधिकारियों ने दी प्रेर...
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान ने मनाया 12 वार्षिकोत्सव, श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ एव...
कल का पंचांग, 18 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्याऊ का शुभारम्भ
गौतम बुद्ध नगर में 3000 स्वयंसेवकों ने विजयादशमी पर किया संचलन, दिया एकता और राष्ट्रशक्ति का संदेश
विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम नोएडा में सम्पन्न , हिन्दू समाज का सुरक्षा कवच- VHP
सड़क हादसे में पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत 
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटालिटी एक्सपो इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 अगस्त से
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
कल का पंचांग, 13 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय खेल दिवस: इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन
COVID 19 : लॉक डाउन का उलंघन में हुई गिरफ्तारियां, वहां किये गए सीज
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
आगामी 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 100% से ज़्यादा की दर से बढ़ सकता हैः एक्ज़िम बैंक
Weather Update : दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार , जानें- यूपी -बिहार का मौसम