दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा, 3 मई 2025
थाना बीटा-2 क्षेत्र के ग्राम नट मढैया में परचून की दुकान पर हुई मारपीट की घटना ने हत्या का रूप ले लिया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अब एक जान ले चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल को दुकानदार अभिषेक अपनी दुकान पर था, तभी जितेन्द्र पुत्र सुन्दर निवासी नट मढैया सामान लेने आया। कम रेट पर सामान न मिलने पर उसने दुकानदार से गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर जितेन्द्र का भाई नरेन्द्र भी मौके पर पहुंच गया और दोनों भाइयों ने वादी और दुकानदार के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल दुकानदार अभिषेक को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आज 3 मई को उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर थाना बीटा-2 पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई नरेन्द्र फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

यह भी देखे:-

बेख़ौफ़ बदमाशों ने डेरी संचालक और महिला से लूटा पर्स
दुबई भेजने के नाम पर 560 युवकों से ठगी , एक गिरफ्तार
तेज रफ्तार का कहर बीएमडब्ल्यू ने ई रिक्शा को उडाया नर्स समेत 2 की मौत, 3 घायल, हिरासत में लिए गए दो...
एसटीएफ के हत्थे चढ़े वांटेड ईनामी बावरिया डकैत
चोरों ने ज्वेलरी दुकान से चुराए लाख रुपये के जेवरात
एपीजे संस्थापक डॉ. सत्य पाल का 106वां जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया
फैक्ट्री से लाखों रुपए कीमत की केबल चोरी
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया एलान, 20 जिले के किसान होंगे महापंचायत में शामिल
महिलाओं के लिए जीवनरक्षक पहल: गौतमबुद्धनगर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
शारदा विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग वीक का शुभारंभ
अजीत नागर नवादा बने सदर तहसील के अध्यक्ष
धारा 370 हटाने के बाद अलर्ट जारी, शिक्षण संस्थानों को दिए गए दिशा-निर्देश, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का शुभारंभ, स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की ...
किसान एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात
रोटेरियन विनोद कसाना ने ली नए अध्यक्ष पद की शपथ
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर