आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन की परफॉर्मेंस रही मुख्य आकर्षण

ग्रेटर नोएडा।
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उद्घोष 2025 के दूसरे दिन की शुरुआत शुक्रवार को सरदार पटेल ऑडिटोरियम में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन छात्र कल्याण डॉ. संजय यादव और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ शुभ माहौल में दिन की गतिविधियों की शुरुआत हुई।

डॉ. गर्ग ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,
“इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व, रचनात्मकता और सामूहिकता की भावना को मजबूत करते हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक प्रभावशाली नाटक से हुई, जिसने सामाजिक संदेश देते हुए मंच पर ऊर्जावान माहौल तैयार किया। इसके बाद हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल नृत्य, एकल गायन, समूह नृत्य, रैप बैटल और कोलैबोरेटिव रैप एक्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और जमकर तालियां बटोरीं।

फैशन शो कार्यक्रम की खास प्रस्तुति रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और जोश से रैंप वॉक करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी थीम प्रस्तुति और परिधान चयन ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दिलाई।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न कलात्मक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, शैक्षणिक उत्कृष्टता, बेहतरीन समन्वय, आयोजन प्रबंधन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हाउसेज़ को भी प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री सोहिल चड्ढा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और आयोजन समिति के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

दिन का ग्रैंड फिनाले कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सेलिब्रिटी नाइट रही, जिसमें मशहूर गायक राहुल जैन ने लाइव परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम को शानदार और यादगार अंदाज़ में विराम दिया। उनके गानों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे और महोत्सव को एक रोमांचक ऊंचाई पर पहुंचाया।

यह भी देखे:-

केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने किया स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी) का उद्घ...
"एक शाम देश के नाम" कार्यक्रम में बच्चे करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
दीपावली पर मूर्तियों के बजाय चित्रों से करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा: पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा की अपी...
कूड़े का प्रबंधन न करने पर दो सोसाइटी, स्कूल व उद्योग पर लगाया 1.72 लाख का जुर्माना
सभासद प्रत्यशी को मिला धमकी भरा पत्र
गौतमबुद्धनगर में 01 अगस्त को राष्ट्रीय स्तरीय मॉकड्रिल "एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र" का आयोजन
मकर संक्रांति पर आरएसएस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, खिचड़ी प्रसाद का वितरण
समाजवादी पार्टी ने मनाई संत रविदास जी की जयंती, जीवन दर्शन पर हुई विचार गोष्ठी
Unnao case: किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान, वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया
ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में लगी आग
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
LIVE : वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, देंगे 5189 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात
दनकौर बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  हुई बैठक
गोली मारने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर, पीड़ित परिवार ने कोतवाली घेरा
एकेटीयू खोलेगी छात्रों के लिए प्लेसमेंट का पिटारा
सिटी हार्ट स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण बचाने की लिए प्लास्टिक प्रयोग न करने की ली शपथ