अब जुलाई तक पूरा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, उड़ान संचालन को मिलेगी हरी झंडी DGCA की जांच के बाद

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान का इंतजार अब और लंबा हो गया है। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी होने और आवश्यक बुनियादी ढांचे की तैयारियां अधूरी होने के चलते 30 जुलाई 2025 से पहले उड़ान संचालन संभव नहीं है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्माण कार्य की समीक्षा की और विकासकर्ता एजेंसी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

10 मई को डीजीसीए करेगी सुरक्षा जांच
एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान की अनुमति पाने के लिए अब 10 मई को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की संयुक्त टीम सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर एयरपोर्ट को उड़ान संचालन की अनुमति मिल सकती है।

टर्मिनल बिल्डिंग और छत के कार्य अंतिम चरण में
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण अंतिम चरण में है। एयर साइट और लैंड साइट के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। टर्मिनल की पहली मंजिल पर छत की स्टील फ्रेमिंग और आंतरिक फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जबकि दूसरी मंजिल पर फार्वेरिंक लगाने के लिए इटली से मंगाई गई सामग्री की सिलाई मुंबई में कराई जा रही है। 15 जून तक छत के नीचे तकनीकी फाइबर लगाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

वॉटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अब भी अधूरे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के अधूरे काम पर नाराजगी जताई थी। अब मुख्य सचिव ने चेतावनी दी है कि यदि यह कार्य समय पर पूरा नहीं होता है, तो वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पानी निकासी व अन्य कार्यों में देरी
पिछले वर्ष बरसात के दौरान पथवाया नाले से जलभराव की समस्या सामने आई थी। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून शुरू होने से पहले पानी निकासी की व्यवस्था पूरी कर लें। वहीं, एयरपोर्ट के मेन एक्सेस रोड को टर्मिनल से जोड़ने का काम भी अभी अधूरा है।

85 फीसदी कार्य पूरा, कुछ हिस्से अब भी शेष
अब तक एयरपोर्ट का 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 10 एयरोब्रिज लग चुके हैं, बैगेज सिस्टम चालू है और रनवे तैयार हो चुका है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) बिल्डिंग में उपकरण लगाए जा चुके हैं, हालांकि छह कमरे में अभी कार्य बाकी है। परिसर में जलभराव रोकने के लिए दो तालाब बनाए गए हैं। टर्मिनल में एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने के लिए एक्सीलेटर भी चालू कर दिए गए हैं।

श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी
फसल कटाई के चलते मजदूरों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल 6,500 श्रमिक कार्यरत हैं, जिसे बढ़ाकर 8,000 करने की योजना है।

उड़ान संचालन में फिर देरी, तीसरी बार बढ़ा डेडलाइन
पहले 30 सितंबर 2024 तक एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होनी थी। बाद में समयसीमा 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाई गई और संचालन न होने पर 10 लाख रुपये प्रतिदिन जुर्माने का प्रावधान रखा गया। इसके बावजूद कार्य पूरा न होने पर अंतिम समयसीमा 17 अप्रैल 2025 तय की गई थी, जिसमें तीन अंतरराष्ट्रीय, 25 घरेलू और दो कार्गो विमानों का संचालन प्रस्तावित था।

यह भी देखे:-

अन्नपूर्णा होस्टल्स में सजा क्रिसमस क्राफ्ट मार्केट, स्थानीय कारीगरों के संग उमड़ा रंगीन उत्सव
पद यात्रा कर जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह ने शुरू किया #SaveHindonRiver अभियान, वृहद् वृक्षारोपण किया ग...
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
Coronavirus in India: देश में आए कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले
घायल किसानों से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
ईएमसीटी द्वारा 170 बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री की किट्स
गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शा...
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी की प्लानिंग विभाग को चेतावनी, मैप स्वीकृति के लिए बेवजह ...
ललित फाउंडेशन ने आयोजित किया पंचम अद्भुत युवा कवि सम्मेलन
भोला रावल के प्राचीन मंदिर व तालाब का होगा जीर्णोद्धार, टूरिस्ट स्पॉट के रूप में होगा विकास
महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण से पहले तैयारियों का जायजा, भाजपा पदाधिकारियों ने किया तूफानी जनसंप...
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के चौथे दिन प्रदर्शकों को जबरदस्त कारोबार मिला, रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ...
AAP यूथ विंग गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष बने गौरव गौतम!
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2020 – ‘ फ्‍यूचर मोबिलिटी की दुनिया को कीजिए एक्‍स्‍प्‍लोर’