जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस का वैचारिक विजय मार्च, राहुल गांधी की विचारधारा को बताया ऐतिहासिक जीत का आधार

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने किया नेतृत्व, अट्टा पीर चौराहे से निकला पैदल मार्च

नोएडा, 2 मई 2025।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आज नोएडा के अट्टा पीर चौराहे से “जाति जनगणना होकर रहेगी” उद्घोष के साथ एक वैचारिक विजय मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सैद्धांतिक जीत के रूप में मनाया गया।

मार्च में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि “जाति जनगणना हमेशा से कांग्रेस के लिए सामाजिक न्याय का सवाल रहा है। राहुल गांधी ने लगातार संसद और अन्य मंचों से इस मुद्दे को उठाया और यह कांग्रेस का वायदा रहा है कि सरकार पर इतना दबाव बनाएंगे कि उसे जाति जनगणना के लिए बाध्य होना पड़ेगा।” उन्होंने केंद्र सरकार के हालिया निर्णय को कांग्रेस की वैचारिक विजय करार दिया।

मार्च का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “यह केवल कांग्रेस की विचारधारा की जीत नहीं, बल्कि देश के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की ऐतिहासिक जीत है। यह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच की जीत है, जिसने केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।”

महानगर कांग्रेस नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी राजनीति केवल चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की राजनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि यह निर्णय महज़ चुनावी जुमला बनकर न रह जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें प्रमुख रूप से अजय चौधरी, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, निशा शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, पवन शर्मा, लियाकत चौधरी, नीरज लोहिया, फिरे नागर, कल्पना सिंह, संदीप नागर, रमेश बाल्मीकि, यतेंद्र शर्मा, सुबोध भट्ट, ओमकार राणा, राजकुमार भारती, मोहित भाटी एडवोकेट, डॉ. सीमा, धीरे सिंह, सचिन भाटी, लितेश बत्रा आदि शामिल रहे।

यह भी देखे:-

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला : बोलीं,  लखीमपुर कांड के अपराधियों को पीएम-सीएम का संरक्षण 
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर माकपा ने किया नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ...
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने अल्फा 1 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्याओं से हुए रूबरू
सफाई कर्मियों के धरने को सपा ने दिया समर्थन
बोरवेल में गिरे दो मजदूर
प्रियंका गांधी वाड्रा का भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात, जानिए क्या है मायने पढ़ें पूरी खबर
नोएडा स्टेडियम से "रन फॉर एंपावरमेंट" का आगाज़, डॉ. महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया उत्साह
जिला गौतमबुद्ध नगर में कॉनटेनमेंट जोन की सूची जारी ,देखें
नोएडा में गूंजा वन नेशन, वन इलेक्शन का नारा, विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने साझा किए विचार
"पाकिस्तान ने ही तालिबान को पाला-पोसा है, वही है अफगानिस्तान का पड़ोसी, हर गतिविधि पर भारत-अमेरिका क...
हत्यारे पति को मिली आजीवन कैद की सजा
आम आदमी पार्टी विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने एडवोकेट आदित्य भाटी
उगाही की शिकायत मिलने पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड
नोएडा प्राधिकरण ने 82 करोड़ की जमीन को कराया कब्जा मुक्तः डूब क्षेत्र और एक गांव की जमीन पर हो रही ...
भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, बदल जाएगी सियासत