दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

  • डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में संचालित हो रही है विशेष योजना

गौतम बुद्ध नगर, 2 अप्रैल 2025।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद गौतम बुद्ध नगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपतियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत यदि केवल युवक दिव्यांग है तो 15,000 रुपये, केवल युवती दिव्यांग है तो 20,000 रुपये तथा यदि दोनों दिव्यांग हैं तो 35,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र दिव्यांग दंपति divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य है:

दंपति की संयुक्त फोटोग्राफ

राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता की छायाप्रति

दोनों के आधार कार्ड

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत न्यूनतम 40% दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विवाह के समय युवक की आयु 21 वर्ष और युवती की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए

विवाह गत या चालू वित्तीय वर्ष में हुआ हो

दंपति में कोई भी आयकरदाता न हो

ऑनलाइन आवेदन के पश्चात सभी प्रपत्रों की हार्ड कॉपी कार्यालय—जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कमरा नंबर 107, विकास भवन, सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर में जमा कराना आवश्यक है।

संपर्क सूत्र:
किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 7985198352, 9654092170 पर संपर्क करें।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, मॉल, स्कूल व सोसाइटी पर 5.28 लाख का जुर्माना
आप देश की सर्वोच्च सेवा के लिए चयनित हुए हैं, आप पर गर्व है, ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी...
यूपी : अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सीएम ने नामित किए अध्यक्ष और सदस्य
दूसरे दिन भी वकीलों का धरना जारी, जिला कोर्ट का कामकाज ठप
ग्रैप-4 उल्लंघन पर ग्रेनो प्राधिकरण का सख्त एक्शन: 32 कंपनियों व व्यक्तियों पर 78.25 लाख की पेनल्टी
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
दंपति के साथ मारपीट कर की घर में की डकैती
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक से की लूटा
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुह...
फरवरी 2025 पंचायत उपचुनाव: चुनावी कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव पर ज...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट लगा मेगा जाम, आफिस से घर लौट रहे सैकड़ों लोग फंसे है जाम मे, पुलिस जाम खुलवाने जु...
योग और स्वास्थ्य: वायु-मुद्रा के बारे में बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, अप्तारा कॉर्पोरेशन कराने जा रही है कैंपस प्लेसमे...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता समूह के सदस्यों ने सेंचुरियन पार्क,आम्रपाली ड्र...