श्रम देयों की वसूली को लेकर सख्त हुए अधिकारी, धीमी प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

गौतम बुद्ध नगर, 2 मई 2025।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को श्रम विभाग से संबंधित बकाया देयों की वसूली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने की। बैठक में अपर श्रमायुक्त सरजू राम, उप जिलाधिकारी दादरी चारुल यादव, उप जिलाधिकारी सदर अनुज नेहरा सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अपर श्रम आयुक्त द्वारा अब तक जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) और वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने वसूली की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि बकाया वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण, जिनमें तकनीकी कारणों से वसूली संभव नहीं है, उनकी आरसी पूर्ण अभिलेखों के साथ तत्काल संबंधित विभाग को वापस की जाए, ताकि अनावश्यक मामलों को सूची से हटाया जा सके।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में लंबित आरसी मामलों की नियमित समीक्षा करें और विभागीय समन्वय से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रमुख निर्देश:

लंबित आरसी मामलों की तत्काल समीक्षा

तकनीकी रूप से अक्षम आरसी को विभाग को लौटाया जाए

लापरवाह अधिकारियों पर हो कार्रवाई

वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए

यह भी देखे:-

देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस
तिलपता गांव के ग्रामीण दादरी कंटेनर डिपो पर बैठे
एफपीओ गठन को लेकर बैठक सम्पन्न, डीएम ने फसल बीमा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1  : शिव पार्वती का विवाह देख मन्त्रमुग्ध हुए दर्शक, विधायक तेजपाल नगर ने क...
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया एलान, 20 जिले के किसान होंगे महापंचायत में शामिल
यमुना प्राधिकरण की 73 वीं  बोर्ड बैठक संपन्न,  4528 करोड़ का बजट पास, विकास में खर्च होंगे 1106 करोड़
“आरंभ 2025”: लॉयड ग्रुप ने छात्रों को दी नेतृत्व और नवाचार की प्रेरणा
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
सीईओ ने रेल विहार से किया थैला बैंक का शुभारंभ, कहा  प्लास्टिक मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए जन सहयोग जर...
आम आदमी पार्टी की दादरी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 के लिए 25 नवंबर तक करें नामांकन, जानें कैसे
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
विधान सभा में जेवर विधायक ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों का पक्ष रखा