मजदूर दिवस पर ट्रेड यूनियनों का डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, 20 मई की हड़ताल का दिया नोटिस

  • श्रमिक नेताओं ने श्रम कानूनों को बचाने और जनतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ किया हुंकार भर

ग्रेटर नोएडा, 1 मई 2025। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और मजदूर संगठनों ने पुरजोर तरीके से प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को आगामी 20 मई 2025 को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस सौंपा। इस प्रदर्शन का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूर संगठन शामिल हुए।

प्रदर्शन से पहले श्रमिक संगठनों ने अपने-अपने संस्थानों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण व सभाएं आयोजित कीं और 1986 में शिकागो आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों के साथ-साथ हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

हड़ताल की घोषणा और मांगों के समर्थन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूपीएलएफ, टीयूसीआई समेत जिले के विभिन्न संगठनों ने मिलकर साझा शक्ति का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, एक्टू नेता अमर सिंह, एचएमएस के आरपी सिंह चौहान, सीटू के रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, ललित शर्मा, रामस्वारथ, सुनील पंडित, विकास कुमार, मुकेश राघव, अमीचंद, रणजीत सिंह, चंदा बेगम, रेखा चौहान, गुड़िया देवी और रेखा शर्मा ने कहा कि “श्रम कानूनों के तहत मिले अधिकारों को एक-एक कर खत्म किया जा रहा है। 8 घंटे की मजदूरी व्यवस्था, जिसे भारी कुर्बानियों के बाद प्राप्त किया गया था, उसे लेबर कोड्स के नाम पर छीना जा रहा है।”

वक्ताओं ने सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ते निजीकरण, धार्मिक आधार पर समाज में फैलाए जा रहे विभाजन और ट्रेड यूनियनों की स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों का आरोप लगाते हुए 20 मई की हड़ताल को जनपद गौतमबुद्धनगर में पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

जन कल्याण सुरक्षा संघर्ष समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
एसडीएम जेवर ने किया मतदाता सूची अभियान के प्रति युवाओं को जागरूक
वैक्सीनेशन का कार्य हर गांव में शुरू किया जाए : रविन्द्र भाटी एडवोकेट , नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण को...
पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश घायल, सिगरेट गोदाम में डाला था डाका
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तुम जल्दी आना, कामना के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब
महिला दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों की धूम
सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन नोएडा में राजपूतों ने किया शस्त्र पूजन का आयोजन
दिव्य उपवन में पर्यावरण संरक्षण में जुटे बच्चों को विधायक तेजपाल नागर ने किया सम्मानित
कोरोना की तीसरी लहर के लिए बच्चों का आसीयू कितना तैयार, विशेष सचिव ने जिम्स का किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा में फ्लावर शो 9 मार्च से, महकेंगे सैकड़ों किस्म के फूल
एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों ने झटके मेडल
पौधे लगाने व संरक्षण करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति का दैनिक जागरण ने किया सम्मानित
गौरव चंदेल के परिजनों से मिला किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल
बिजली कटौती और सुस्त सेवाओं पर ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों का NPCL अधिकारियों से विरोध
मेरठ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, मातहत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश