गैंग्स्टर एक्ट में वांटेड बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, STF कर्मचारी से हथियार लूटने की घटना में निभाई थी भूमिका

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती गैंग डी-181 के सक्रिय सदस्य और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव पुत्र ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सीटी-100 (UP16 BA 1315) और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

गौरव को पुलिस ने 30 अप्रैल को जनता फ्लैट सर्विस रोड, थाना बीटा-2 क्षेत्र से दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह डकैती गैंग डी-181 का सक्रिय सदस्य है, जिसका गैंग लीडर निखिल इस समय जेल में बंद है। इस गिरोह ने वर्ष 2022 में एसटीएफ कर्मचारी से उसकी मारुति ईको कार (UP16 AH 6617), पिस्टल और वाईफाई डिवाइस लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

अभियुक्त गौरव अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को डराकर, अवैध हथियारों के बल पर लूट और डकैती की घटनाएं करता रहा है। वह थाना बीटा-2 के मुकदमा संख्या 574/2024, धारा 2(ख)(1)/3 गैंगस्टर अधिनियम में 13 दिसंबर 2024 से वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: गौरव पुत्र ऋषिपाल

निवासी: ग्राम फलैदा, थाना रबुपुरा, गौतमबुद्धनगर

 

अपराधिक इतिहास:

1. मु0अ0सं0 574/2024 – गैंगस्टर अधिनियम, थाना बीटा-2

 

2. मु0अ0सं0 1065/2021 – धारा 392/411 भादवि, थाना बीटा-2

 

3. मु0अ0सं0 443/2022 – धारा 414 भादवि, थाना बीटा-2

 

4. मु0अ0सं0 188/2025 – धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम

 

बरामदगी:

चोरी की मोटरसाइकिल सीटी-100 (UP16 BA 1315)

एक अवैध चाकू

 

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना बीटा-2 पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर

यह भी देखे:-

शातिर लूटेरा मुठभेड़ में घायल
लोन दिलाने का काम करने करोड़ों की ठगी, 33 युवक -युवती गिरफ्तार , मालिक फरार
मोटरसाइकिल खड़ा करते समय असंतुलित होकर गिरा, मौत
कैब बुक कराकर बदमाशों ने लूटी कार
तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 
फर्जी आइपीएस आइएएस अधिकारी गिरफ्तार, पीएमओ में तैनाती बताकर गांठता था पुलिस अधिकारियों पर रौब, पहले ...
एक्शन में आबकारी विभाग , अवैध शराब और ओवर रेटिंग को लेकर चलाया गया बड़ा अभियान, ताबड़तोड़ छापा
16वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत 
एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-11 में पेंट की दुकान से 5 लाख की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश, जल्द कार्रवाई की मांग
वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, नौकर पर आरोप, फरार
बायर्स का  पैसा हड़पने के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार 
12 घंटे में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
दहशत: महिला से लूटी चेन, लोगों ने ट्वीट कर उठाए सुरक्षा पर सवाल
फावड़े से काटकर गार्ड की निर्मम हत्या
दोस्तों पर लगा युवक की हत्या का आरोप, दो हिरासत में दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव की घटना, पुलिस कर र...