चलती मेट्रो, बंद होते दरवाज़े और फंसा पैर… तभी सामने आईं मसीहा महिलाएं!

दिल्ली, 25 अप्रैल। दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब भाजपा ग्रेटर नोएडा के पूर्व मीडिया एग्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा का एक पैर चलती मेट्रो के दरवाजे में फंस गया। हालांकि समय रहते तीन महिलाओं की तत्परता ने बड़ा अनर्थ होने से रोक दिया।

घटना के अनुसार भगवत प्रसाद शर्मा बाराखंबा से नोएडा बॉटानिकल गार्डन जाने के लिए मेट्रो में सवार हुए थे, लेकिन भूलवश वह वैशाली जाने वाली मेट्रो में चढ़ गए। ग़लती का एहसास होने पर वह यमुना बैंक स्टेशन पर उतरने लगे, तभी दरवाज़े अचानक बंद हो गए। भगवत प्रसाद बाहर तो निकल आए, लेकिन उनका एक पैर दरवाज़े में फंस गया और वह ज़ोर से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। उनके घुटने, कोहनी और कूल्हे में गंभीर चोटें आईं।

इस संकट की घड़ी में प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ी। उन्होंने न केवल मेट्रो के दरवाज़े खुलवाकर उनका फंसा हुआ पैर निकाला, बल्कि उन्हें सहारा देकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया, पानी पिलाया और मेडिकल टीम आने तक राहत पहुंचाती रहीं।

शर्मा ने इन महिला सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “उनके कारण ही मेरा जीवन बचा। मैं उनका नाम नहीं जानता, लेकिन यदि वह मेरी फेसबुक पोस्ट देख रही हों तो मैं उनके चरण स्पर्श करना चाहता हूं। दिल्ली ने फिर से साबित कर दिया कि इंसानियत अब भी जिंदा है।”

दिल्ली मेट्रो की मेडिकल टीम और अन्य यात्रियों ने भी समय पर सहायता प्रदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। भगवत प्रसाद शर्मा ने सभी मददगारों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

भाजपा घोषित प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने किया कई गांवों में जनसम्पर्क, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
राजस्थान: क्यों विवाह पंजीकरण कानून संशोधन पर मचा है विवाद
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
सेक्टर पी - 3 हिन्दू एकता सम्मेलन: भारत की आत्मा है : अनिल जी, प्रांत प्रचारक – राष्ट्रीय स्वयंसेवक...
"नववर्ष 2025: आचार्य अशोकानंद जी महाराज का विशेष शुभकामना संदेश – सुख, शांति और समृद्धि की ओर एक नया...
शिक्षक दिवस पर ईशान कॉलेज में शिक्षक हुए सम्मानित
ग्यानेकोलॉजी और आईवीएफ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सोनाली गुप्ता सम्मानित
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु महाराज जी ने मोटोजीपी रेसिंग इवेंट में पहुंचकर चलाई बाइक
सीडीओ और एसडीएम को मिलने वाली शिकायतें भी आईजीआरएस पर होंगी दर्ज
हिन्दू युवा वाहिनी का पूर्व दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित गिरफ्तार
25 से 29 सितंबर '24 तक लगेगा यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021: मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे बड़े अरबपति,
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में घायल श्रद्धालुओं की सहायता हेतु जनपद में कंट्रोल रूम हुआ स्थापित
UPDATE: दनकौर नगर पंचायत-गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
लीज प्लान जारी करने में देरी पर सीईओ ने  लगाई फटकार
कलक्ट्रेट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फ़हराया तिरंगा, कहा जनसेवा अधिकारियों, कर्मचारियों का होना चाह...