अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की बीजेपी , विरोध में प्रदर्शन, बाबा साहेब के अपमान को लेकर जताया आक्रोश

  • गौतमबुद्ध नगर में कलेक्ट्रेट पर भाजपा ने निकाला विरोध मार्च, “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से गूंजा परिसर

गौतमबुद्ध नगर, 30 अप्रैल।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तुलना स्वयं से किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा के प्रदेश संगठन के आह्वान पर बुधवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित कलेक्ट्रेट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

“बाबा साहेब अमर रहें” और “बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी बार-बार बाबा साहेब का अपमान कर रही है। हाल ही में एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव द्वारा खुद की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर से करना अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अपमान का पुरजोर विरोध करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गौतम ने समाजवादी पार्टी पर दलित समाज के शोषण और अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल बाबा साहेब का नहीं, पूरे दलित समाज का अपमान है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने कांग्रेस और सपा दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा बाबा साहेब के नाम पर राजनीति की है, लेकिन अब दलित समाज उन्हें जवाब देगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, सुशील भाटी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, पवन नागर, जिला मंत्री विकास चौधरी, रवि जिंदल, कपिल गुर्जर, सतीश गुलिया, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज भाटी, विजय रावल, अमन कौशिक, सचिन गौतम, गीता सागर, नीतीश भाटी, राजीव सिंघल, पंकज शर्मा, मुकेश चौहान, संजय भाटी, ईश्वर वर्मा, सुनील सौनक, राजेश ठेकेदार, मानकचंद शर्मा समेत भाजपा के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि भविष्य में बाबा साहेब के सम्मान के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन , देश भर के 300 संगीतकार व कलाकार होंगे शामिल
एक साल में सीवर लाइन से जुड़ जाएंगे ग्रेनो के सभी गांव
किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार : सुधीर भाटी आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने की सपा जिलाध्...
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते मेडल
जिलाधिकारी मेधा रूपम हुईं सख्त — क्लब, बार, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दिए कड़े निर्देश
डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसान लखनऊ रवाना, मुआवजा आबादी के मुद्दे पर मुख्य सचिव से ...
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ग्राम अध्यक्ष बने यतेंद्र नागर
किसानों की समस्या को लेकर बीकेयू लोकशक्ति ने निकाला पैदल मार्च
ग्रेटर नोएडा : साईं बाबा की आज निकलेगी पालकी यात्रा
भारतीय किसान यूनियन की होने वाली महापंचायत को लेकर बैठक
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी दिखा SC ,ST ACT बदलाव का विरोध, बसों में तोड़फोड़, रोड पर लगाया जाम
सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने किया पौधारोपण, नवकार मंत्रोच्चार के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सूरजपुर में 10 अप्रैल से सजेगा ऐतिहासिक बाराही मेला: लोकसंस्कृति, पहलवानी और मनोरंजन का होगा अनूठा स...
दर्दनाक : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...