मुख्य सचिव ने जेवर एयरपोर्ट निर्माण को दी रफ्तार, कहा—गुणवत्ता से न हो समझौता, तय समय में हो पूरा कार्य

  • यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण की प्रगति पर की उच्चस्तरीय समीक्षा

गौतम बुद्ध नगर, 30 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में विभिन्न निर्माण स्थलों का दौरा कर मौके पर मौजूद अधिकारियों और एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

इस मौके पर यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी/नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर निकोलस शेंक, सीओओ किरन जैन समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL), टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIA) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को रनवे, टर्मिनल भवन, कार्गो सुविधाएं और अन्य बुनियादी ढांचे की अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी लेकर आएगा।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव ने टर्मिनल भवन, कार्गो क्षेत्र सहित अन्य निर्माण स्थलों का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी देखे:-

विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह : चौधरी जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति करेगी प्रतिभाओं को सम्मानित
दैवीय आपदा से पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार का सहारा
रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालय में लगी विशेष प्रदर्शनी, जनसेवा और नारी सशक...
ग्रेनो के 14 गांव बनेंगे स्मार्ट, मायचा से हुई शुरुआत
गोल्फ विश्व चैंपियन अर्जुन भाटी का महिला उन्नति संस्थान ने किया सम्मान
GIMS के डॉ. सक्तिधासन एम को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित
पी थ्री गोलचक्कर के ग्रीन बेल्ट में खुलेगा ओपन जिम, लाइटों से सजेगा
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
केजरीवाल ने कहा : आर्थिक मदद के लिए कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
समसारा विद्यालय में "परीक्षा पर चर्चा" का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों को मिला सफलता और संतुलन का मंत...
गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए बांटा पम्पलेट
ग्रेटर नोएडा छात्रावास अग्निकांड: ABVP ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की उठाई मांग, घायलों ...
शिवालिक होम्स के बायर्स व यूपीसीडा के अधिकारीयों के बीच समस्या को लेकर हुई  बैठक
गार्डों की मदद से फ़ैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ
गुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया  कोरोना जाँच शिविर कैम्प,7पोजेटिव केस मिले