“खेल प्रतिभा” के रंग में रंगे नन्हें सितारे: जी. एल. बजाज रोटरैक्ट क्लब का अनुकरणीय आयोजन

देवला प्राइमरी स्कूल में 340 बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पदक पाकर खिले चेहरे

ग्रेटर नोएडा, 26 अप्रैल 2025 – जी. एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा के रोटरैक्ट क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रोजेक्ट खेल प्रतिभा’ ने देवला स्थित प्राइमरी स्कूल के माहौल को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। समाजिक दायित्व निभाते हुए क्लब ने कक्षा 1 से 6 तक के करीब 340 विद्यार्थियों को खेलों और योग के महत्व से रूबरू कराया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक खेलों में भाग लेकर न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सामूहिकता और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों को भी आत्मसात किया।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केलों का वितरण भी किया गया, जिसे बच्चों ने प्रसन्नता से ग्रहण किया।

इस प्रेरणादायक आयोजन का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रियांका दत्ता और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. महावीर सिंह नरूका के निर्देशन में संपन्न हुआ।
रोटरैक्ट क्लब की अध्यक्ष रोटरैक्टर नंदिनी शर्मा के नेतृत्व में 16 स्वयंसेवकों की टीम ने तन-मन से कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

जी. एल. बजाज संस्थान का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक प्रेरक पहल के रूप में सराहना पा रहा है।

यह भी देखे:-

राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
ASEAN Summit 2021 : कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भी दोस्‍ती की कसौटी रहा भारत-आसियान- पीएम मोदी
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, में गांधी जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन
गेट 2019 : हिमांशु राजपूत ने ऑल इंडिया रैंक-15 प्राप्त किया
RYANITE WINNER AT TCS IT WIZ AT DELHI
Innovative Institute of law  में  नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता   समारोह आयोजित  
GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने ढिलाई नहीं बरतने की अपील की, कहा- लॉकडाउन की जरूरत नहीं
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में पाँच दिवसीय एडवांस्ड लेग्ड रोबोट्स: कार्यशाला का आयोजन
जनहित इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी , रंगारंग कार्यक्रम पेश कर छात्र-छात्राओं ने समा बांधा, साथ ही ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने पहली बार 'नेक्स्टजेन डिफेंस टेक्नोलॉजी' वेबिनार का आयोजन किया
वोकल फॉर लोकल :प्रधानमंत्री शनिवार को पहले 'भारत खिलौना मेला' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) के बच्चों ने पढ़ा पोषण का पाठ