भाजपा द्वारा वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान की शुरुआत, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

ग्रेटर नोएडा, 29 अप्रैल 2025:
भा.ज.पा. के ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आज वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता और एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी  सत्यपाल सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन जागरण अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने वक़्फ़ बोर्ड में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि पहले वक़्फ़ बोर्ड में पारदर्शिता का अभाव था और किसी भी व्यक्ति की संपत्ति पर बिना कानूनी प्रक्रिया के दावा कर लिया जाता था, जिससे असल मालिक को न्याय पाने का कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वक़्फ़ सुधार से मुस्लिम समाज को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बजाय, भाजपा पार्टी वक़्फ़ सुधार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मुस्लिम बस्तियों में गोष्ठियाँ और बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 20 अप्रैल से 10 मई तक गौतमबुद्धनगर में वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया जा सके। इस अभियान के तहत युवा संवाद युवा मोर्चा के माध्यम से वक़्फ़ सुधार के बारे में जन जागरूकता पत्रक वितरित किए जाएंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने भी वक़्फ़ सुधार अधिनियम की जानकारी देने का वादा किया और कहा कि पार्टी हर गाँव और घर-घर जाकर इस कानून के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।

इस कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक पवन रावल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य वक़्फ़ सुधार को लेकर जागरूकता फैलाना और सभी वर्गों के बीच इस विषय पर सही जानकारी प्रदान करना है।

यह भी देखे:-

पंजाब के किसानों के समर्थन में किसान एकता संघ का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण ने कॉन्ट्रैक्टर   पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने मकनपुर खादर गाँव में स्वच्छता अभियान शुरू किया
बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की साईट - 5 थाना पुलिस की अपील
लेखक शिक्षक भगवत प्रशाद शर्मा काईटस क्राफ्ट प्रोडक्शन संस्था द्वारा इन्टर नेशनल एजुकेशन अवार्ड से स...
गौतम बुद्ध नगर: 08-09 मार्च को भी खुले रहेंगे सभी उप निबंधक कार्यालय, पंजीकरण कार्य सामान्य दिनों की...
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में "ज़ूटोपिया" थीम के साथ वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तु...
पेड़ों में पानी पटा रहे ग्रेनो प्राधिकरण के दो संविदा कर्मचारियों को डम्पर ने रौंदा, मौत
भारतीय शिल्पकारों की प्रतिभा को दुनिया ने सराहा, हमें आगे बढ़ने की जरूरत" — गिरिराज सिंह ने हस्तशिल्...
स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यशाला का आयोजन
सूरजपुर प्राचीन बाराही मेला, भजन प्रस्तुति कर कलाकारों ने मन मोहा