बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

  • अभिषेक शर्मा एडवोकेट को सम्मानित किया गया, और अधिवक्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया

ग्रेटर नोएडा, 29 अप्रैल 2025। गौतमबुद्धनगर के जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन बार सभागार में हुआ, जिसमें पहली बार यज्ञ का आयोजन किया गया और भगवान परशुराम के चित्र पर अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एडवोकेट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट ने की और संचालन सचिव अजित नागर एडवोकेट ने किया। इस दौरान, बार के युवा अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

अधिवक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा की और यह प्रण लिया कि वे अपने जीवन में परशुराम जी के आदर्शों का पालन करेंगे। अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दी और बार के सदस्यों से आग्रह किया कि वे भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलकर समाज में सुधार लाने का काम करें।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी भगवान परशुराम को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं के लिए चैंबर की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से जल्द ही मुलाकात करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह हर संभव मदद बार एसोसिएशन को दिलवाने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र भाटी, रामशरण नागर, देवीशरण शर्मा, चमन प्रकाश शर्मा, रविदत्त कौशिक सहित कई प्रमुख अधिवक्ता और सदस्य उपस्थित थे।

इस आयोजन के साथ ही बार एसोसिएशन ने वादकारियों के लिए तृतिय विशाल भंडारे का आयोजन भी किया, जिससे भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की खुशी को और भी बढ़ावा मिला।

यह भी देखे:-

मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
औद्योगिक विकास आयुक्त  पहुंचे  नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट साईट पर, कार्य की प्रगति से हुए...
मूलभूत समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन
आजादी की लड़ाई में नेता जी का योगदान अतुलनीय : डा. राहुल वर्मा
रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी पर दादरी, बिलासपुर, दनकोर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन
कमजोर आर्थिक परिवार के बच्चों के साथ नन्हक फॉउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस 
आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं फसल, करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में "जनप्रतिनिधि - उद्यमी संवाद" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, उद्योगों की समस्याएं पहु...
पीडित को न्याय दिलाने के लिए दनकौर कोतवाली पहुंचे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता
नोएडा : अवैध हथियारों के साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार
विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए दिलाई शपथ
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले सपा नेता अनुज नागर
गुरू द्रोणाचार्य की नगरी दनकौर पर्यटन केन्द्र के रूप में जल्द करायी जायेगी विकसित : धीरेन्द्र सिंह
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से मची चीख-पुकार: तीन की मौत, दो घायल
कल का पंचांग, 7 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
प्रज्ञा पाठक उपाध्याय को स्वदेशी जागरण मंच की महानगर सह महिला प्रमुख का दायित्व।