ओपन नेशनल स्केटिंग और इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में रयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा का जलवा, जीते ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब

ग्रेटर नोएडा।
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल ने भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन, आईटीओ, दिल्ली में आयोजित ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया, जहां दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के 400 से अधिक छात्रों तथा 35 से अधिक स्कूलों ने शिरकत की।
प्रतियोगिता में रयान इंटरनेशनल स्कूल ने 8 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य पदक तथा ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

स्केटिंग में चमके रयान के सितारे:

स्वर्ण पदक विजेता: युवराज भाटी (7ए) – 2 स्वर्ण, वैभव गुप्ता (11एच) – 2 स्वर्ण, आध्या सिंह (5ए), रूपांशी मट्टू (11जी), आरव मिश्रा (5एफ), लक्ष्य शर्मा (12)।

रजत पदक विजेता: यश सारस्वत (10जी) – 2 रजत, कार्तिक गौड़ (9एफ), राजबीर (3डी), वैभव यति (4ए)।

कांस्य पदक विजेता: अन्वी जयसवाल (3ए), अश्मित (8ए), प्रतिज्ञा (11प्रथम)।

इसके साथ ही, रयान इंटरनेशनल स्कूल ने पूर्वी दिल्ली खेल परिसर, दिलशाद गार्डन, दिल्ली में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में भी अपना दबदबा कायम रखा। पूरे दिल्ली और एनसीआर से 9 से अधिक स्कूलों के बीच मुकाबले में रयान ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी भी अपने नाम की।

शतरंज में भी रयान के विद्यार्थियों का परचम:

स्वर्ण पदक विजेता: अनय सिंह (7ए), समय (11एफ), उमैज़ा (7बी), आयुष्मान (8बी), मिशिका (10सी), भावी (10ए), इलाहान (7सी)।

रजत पदक विजेता: अनन्या (7बी), माही शर्मा (7जी), साहित्य (7बी), ध्रुव (9बी), अचिंत्य (11जी), अदविक सिंह (5बी), कविश (8एफ)।

कांस्य पदक विजेता: आर्यन शुक्ला (7एफ), अव्यान (7बी), आरव (5ए), अनीश (9ए)।

विद्यालय की प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य , वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
कल का पंचांग 3 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
जीएल बजाज प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान को “इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप”के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान का ...
अवैध रूप से गांजा बेचते हुए दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 135वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला, रागनी कलाकारों ने मचाई धूम , स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति देकर व...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को CSR बी-स्कूल सर्वेक्षण में देश के शीर्ष सरकारी बिजनेस स्कूलों में मिला 5...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शारदा केयर, हेल्थ सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
’बाराही माता आ जा, कुटिया गरीब की, सूरजपुर में देखा तेरा निराला धाम मां.........’’ प्राचीन बाराही...
शारदा समूह का 24वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया
खोदना कलां की अवैध कालोनी पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर, प्राधिकरण ने करीब 150 करोड़ रुपये की ...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के रोड मैप पर कार्यशाला का आयोजन  
भारतीय किसान एकता शक्ति का संगठन विस्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वलंत मुद्दों पर उठी आवाज