ऑटो एक्सपो में सिरफिरे आशिक ने की पिता के सामने करतूत
ग्रेटर नोएडा। शहर के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आॅटो एक्सपो में आज एक सिरफिरे आशिक मॉडल को प्रपोज करने के लिए पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर जब उसने वेलेनटाइन-डे पर मॉडल को प्रपोज किया तो वहां बवाल मच गया। यह देखकर मॉडल दंग रह गई . उसने सिरफिरे को बहुत समझाया पर वो नहीं माना। बाद में मॉडल को बाइक छोड़कर रुम में जाना पड़ा। वहीं सिक्योरिटी के समझाने के बाद भी आरोपी ने बखेड़ा कर दिया। बाद में आयोजकों ने उसे समझा-बुझाकर बाहर भेजा।
मजेदार बात यह रही कि सनकी आशिक के साथ में उसका पिता भी मौजूद था। लेकिन उसने पिता की भी एक न सुनी। युवक की हरकत से परेशान पिता को लोगों के हाथ जोड़ता रहा। बाद में मॉडल के बगैर कंप्लेंट के ही आरोपी को मौके से भेज दिया। दरअसल मॉडल भी मामले को तूल नहीं देना चाहती थी। जिसकी वजह से मॉडल ने पुलिस कंप्लेंट से इनकार कर दिया। आरोपी प्रपोेज करने के लिए पंजाब से ग्रेटर नोएडा आया था।
उस समय मॉडल स्टेज पर एक बाइक के पास मेंं खड़ी थी। उसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंच गया। यहां उसने मॉडल के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसके बाद में मौके पर बवाल हो गया। आयोजक भी मौके पर आ गए। लेकिन सनकी आशिक नहीं माना। उधर लड़के के पिता ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। बाद में मॉडल खुद ही मौके से चली गई। बाद में आयोजकों ने उसे वहां से भेज दिया।
मॉडल ने बताया कि आॅटो एक्सपो में लोग गंदी हरकत करते हैं। जिसकी वजह से उसे जाने दिया गया। दरअसल ग्रेटर नोएडा में 9 से 14 फरवरी तक आॅटो एक्सपो मार्ट का आयोजन किया गया। इसमें 38 से अधिक कंपनियों की तरफ से वाहन लॉन्च किए गए। सभी कंपनियों ने वाहनों के साथ मेंं मॉडल को खड़ा किया है। बताया गया है कि यह सनकी आशिक 2 दिन पहले भी आॅटो एक्सपो पहुंचा था। उसने मॉडल से बाइक्स की डिटेल भी हासिल की थी।