पहलगाम में हिन्दुओं की हत्या के विरोध में औमेक्स पाम ग्रीन्स सोसाइटी में दुर्गावाहिनी का शांतिमार्च व श्रद्धांजलि सभा

ग्रेटर नोएडा। विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में औमेक्स पाम ग्रीन्स सोसायटी, सेक्टर म्यू के निवासियों ने पहलगाम में निर्दोष हिन्दुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शांतिमार्च निकाला। मार्च सोसाइटी के मंदिर परिसर तक पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ हिन्दू समाज की एकजुटता प्रदर्शित करना था।

सभा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शांतिपाठ किया और मृतक हिन्दुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।

मुख्य वक्ता अजय अस्थाना ने सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद की कठोर शब्दों में निंदा की और भारत सरकार से जिहादी पाकिस्तान एवं उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यात्रियों से जबरन कलमा पढ़वाकर, धर्म के आधार पर की गई हत्या भारत की आत्मा पर हमला है। इस अमानवीय घटना से पूरा देश आक्रोशित है और पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना को देना चाहिए।

इस अवसर पर अमित त्यागी, राज वर्मा, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका नीतू वर्मा, करूणा धीमान, ओपीजी एओए से नितेश शर्मा, अजय अस्थाना, अमित गौर, लक्ष्मण सिंह, निखिल वकील और अंकुर जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हार्दिक कौशिक, रुपेश बहुगुणा, विनय शर्मा, डॉ. निताशा कौशिक समेत सनातन धर्म प्रचार सभा के कई सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

यह भी देखे:-

लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीती
मानसिक तनाव में बुजुर्ग महिला ऊंचाई से कूदी तो युवक ने लगाई फांसी, मौत
अयोध्या: मन्दिर के बाद अब मस्जिद का नक्शा तैयार
लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने किया माल्यार्पण, एक घंटे से ज्यादा मौन धरना दिया
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
मॉल में कोविड अस्पताल चलाने पर बवाल, आधी रात लगी आग में 9 की मौत, 76 मरीजे थे भर्ती
यूपी पुलिस की बंदूक आजकल लगातार आग उगल रही है,सिदार्थनगर में यूपी एसटीएफ़ और बदमाशो में मुठभेड़
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में तीसरे मौत की खबर
केरल से इंटरव्यू देने आई नर्स के साथ दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश
तालाब में डूब कर मासूम की मौत
आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम ने निकाली साइकिल (परिवर्तन) यात्रा
हनुमान चालीसा गाने पर सांसद नवनीत राणा दंपति पर दर्ज केस रद्द करें सीएम एकनाथ शिंदे: शांडिल्य
डीएम बी.एन. सिंह ने जनता से की वृक्षारोपण की अपील  
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, लोग सड़कों पर निकले
फिल्म सिटी को लेकर 5 जनवरी को खुलेगी तकनीकी निविदा
6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी को मिली कोर्ट से कठोर सजा