आईईसी कॉलेज के वार्षिक टेकफेस्ट “इनोविजन-2025” का भव्य समापन, 1200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा, 26 अप्रैल 2025:
नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक टेकफेस्ट “इनोविजन-2025” का भव्य समापन समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर सांस्कृतिक, तकनीकी और प्रबंधन गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतियोगी दौर में सामान्य ज्ञान और देश के ज्वलंत मुद्दों की जानकारी भी छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर राजकमल बत्रा और मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने बताया कि इस फेस्ट में एनसीआर के 30 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 1200 से अधिक छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।

समापन समारोह में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, कोडोमेनिया, टेक क्विज़, अभिव्यक्ति, डांस, रंगोली, जिगरबाज़, ट्रेजर हंट और शार्क टैंक सहित 24 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता और सीएफओ अभिजीत कुमार ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें आईआईएमटी के सृजन गुप्ता विजेता और डीपीजी कॉलेज, गुरुग्राम के दिव्यम तंवर उपविजेता रहे।
क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में आईईसी कॉलेज और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। एनआईयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे आईईसी कॉलेज की टीम ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर हासिल किया। आईईसी के अंशु तिवारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आईसी बीटेक ने आईईसी फार्मेसी को 23/25 और 30/32 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आईसी बीटेक का मुकाबला गलगोटिया कॉलेज से हुआ, जिसमें गलगोटिया की टीम ने 25/20 और 25/18 से जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने सहभागिता की और उत्साहपूर्वक सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

यह भी देखे:-

लॉयड बिजनेस स्कूल  पीजीडीएम का ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू 
स्वीपरों को दी मैनहोल की सफाई के दौरान सुरक्षा की सीख
ग्रेटर नोएडा में सांड का हमला: युवक ICU में भर्ती, बच्चे को भी लगी चोट
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...
चीन पाकिस्तान के बीच नया परमाणु समझौता दुनिया के लिए बेहद खतरनाक, डील की खास बातें जानिए
सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य हिन्दू विराट सम्मेलन संपन्न, हिन्दू एकता पर दिया गया जोर
बाबू हुकम सिंह के निधन पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने जताया शोक
सड़क हादसे में महिला की मौत
पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुह...
एमिटी ग्रेनो:तनाव एवं प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में अध्यात्म के महत्व पर हुई चर्चा
Lakhimpur Kheri News: छह दिन में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन-राकेश टिकैत
जंतर-मंतर पर जी.डी. गोयनका स्कूल के छात्रों का शैक्षिक परिभ्रमण: खगोल विज्ञान, गणित और इतिहास का जीव...
विकास भवन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर नुक्कड़ नाटक
नई शिक्षा नीति पर केसीसी इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
फर्जी इनवॉइस घोटाला: 1.8 करोड़ का जीएसटी क्लेम कर फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार