मोदी सरकार देश पर हमले का बदला जरूर लेगी: एमएलसी मोहित बेनीवाल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले – विकसित भारत के लिए जरूरी है एक साथ चुनाव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 26 अप्रैल 2025:
ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल एवं अटल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि “पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या देश पर सीधा हमला है, और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सेना इस हमले का बदला अवश्य लेंगी। कब और कैसे यह होगा, इसकी पूरी तैयारी है।”

बेनीवाल ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ आज समय की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि देश में आज़ादी के बाद से अब तक लगभग 400 बार अलग-अलग चुनाव कराए गए, जिससे बार-बार आचार संहिता लगने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते रहे हैं। यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव होंगे, तो न केवल अरबों-खरबों की लागत बचेगी बल्कि नीति निर्माण में स्थिरता आएगी, शासन मजबूत होगा और देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ेगा।

सम्मेलन का शुभारंभ शहीदों को श्रद्धांजलि देकर
कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में शहीद हुए निहत्थे नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक यशवीर नागर और संयोजन सतेन्द्र नागर ने किया।

अन्य वक्ताओं के विचार
सम्मेलन में अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से अरबों रुपये की बचत होगी और देश आर्थिक रूप से और भी मजबूत बनेगा। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

प्रमुख उपस्थितगण
इस अवसर पर यशवीर नागर, कोच अक्ष गोयल, सुभाष भाटी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, पवन रावल, पवन नागर, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, विमल पुंडीर, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, विकास चौधरी, अर्पित तिवारी, अर्पणा त्रिपाठी, राज नागर, रामकुमार नागर, दिनेश भाटी, मनोज भाटी, मनोज प्रधान, राजीव सिंघल, संजय भाटी, सुनील रावत, रणधीर राणा, संगीता रावल, मुकेश चौहान, मनवीर नागर, ओमकार भाटी सहित दर्जनों बार काउंसिल, डॉक्टर, इंजीनियर एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

समिति मांग पर ग्रेटर नोयडा विकास प्राधिकरण ने  गांवों में सफाई व सेनिटाईजेशन कराया
महिला ने तीन नवजात को एक साथ जन्म दिया
समाज सेवी डॉ. राहुल वर्मा को मिला मानव अधिकार शपथ पत्र
पितृपक्ष श्राद्ध प्रारम्भ : पूर्वजों को श्रद्धांजलि और तर्पण का पावन समय
जिला पंचायत चुनाव में पांच में से तीन सीट भाजपा ने कब्जा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद होगा भाजपा के नाम
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के दो कोतवाल लाइन हाज़िर
योग और स्वास्थ्य : वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गलगोटियाज विश्वविद्याल में जश्न ऐ दीपावली महोत्सव
जेवर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
यूजीसी विनियम-26 के विरोध में ब्राह्मण सभा का ज्ञापन, पुन: परीक्षण की मांग
सर्दी और कोहरे का असर: गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला
"बाबूमोशाय बन्दूकबाज़" मूवी का प्रोमोशन करने शारदा विश्विद्यालय पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने छात्रो...
कांग्रेस कार्यालय में महिला शक्ति की गूंज: भारती त्यागी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में जोश
गौतमबुद्धनगर में उद्योग बंधु समिति की बैठक, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सुरक्षा मंजूरी, BCAS ने जारी किया NOC; DGCA के निरीक्षण के बाद मिले...
किसानों की मांगों को लेकर बाइक तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन