भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में GL Bajaj ने नवाचार का परचम लहराया, छात्रों के प्रोजेक्ट्स ने बटोरीं खूब सराहना
ग्रेटर नोएडा, 25 अप्रैल 2025: इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में GL Bajaj Educational Institutions ने अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की शानदार प्रदर्शनी से सबका ध्यान आकर्षित किया। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में GL Bajaj ने हॉल नंबर-1, स्टॉल नंबर-1 पर छात्रों द्वारा तैयार अत्याधुनिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया, जो तकनीकी दक्षता और सामाजिक चेतना का जीवंत उदाहरण बने।
स्टॉल पर Dome Watch, Intelli Homes, Robotics, Pre-Scripto, Vaayu, और Ash Guard Enchanters जैसे प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए, जो विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों के अभिनव सोच और शोध क्षमता को दर्शाते हैं। इन प्रोजेक्ट्स ने न सिर्फ तकनीकी कौशल का परिचय दिया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में छात्रों की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।
एक्सपो के दूसरे दिन स्कूलों के छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा विद्यार्थियों ने GL Bajaj के प्रोजेक्ट्स में गहरी रुचि दिखाई और डेमो प्रोजेक्ट्स के साथ संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासा से आयोजकों को भी प्रभावित किया। इस जीवंत संवाद ने युवाओं में नवाचार और तकनीकी अनुसंधान के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
GL Bajaj का यह प्रयास आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है, जो उन्हें न केवल तकनीकी दृष्टि से दक्ष बनाने बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी सजग करने का कार्य कर रहा है। संस्थान ने भविष्य में भी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपनी पहचान को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया है।
