यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में देव बने गौतमबुद्ध नगर टॉपर: 90.80% अंक हासिल कर रच दिया कीर्तिमान

जिले से 19,762 छात्र-छात्राओं ने लिया था भाग

नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 का परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया गया। इस बार पूरे प्रदेश का औसत परिणाम 81.15 प्रतिशत रहा, वहीं गौतमबुद्ध नगर जिले में वीआरएसबी इंटर कॉलेज, कलौंदा के छात्र देव ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

देव ने बताया कि उन्होंने इस सफलता के लिए प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक समय तक पढ़ाई की। किसी विषय में कठिनाई आने पर उन्होंने यूट्यूब के शैक्षणिक वीडियो से सहायता ली। उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट तो है, लेकिन कभी 30-40 मिनट से अधिक समय वहां नहीं बिताया।

देव के पिता जितेंद्र प्रसाद, एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को मार्गदर्शन देने में उन्हें शिक्षक होने का लाभ मिला। देव की उपलब्धि पर वे गर्व महसूस कर रहे हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा भविष्य में और ऊंचाइयों को छुए।

इसी परीक्षा में सीआरएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदरपुर की अनुष्का कुमारी ने 90% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सूरजपुर की अंशु जायसवाल ने 89.80% अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।

प्रदेश स्तर पर प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया। उन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस बार गौतमबुद्ध नगर जिले से कुल 19,762 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 19,069 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 9,887 छात्र और 8,926 छात्राएं थीं। कुल मिलाकर 16,327 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार जिले में इस वर्ष कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलीं।

पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा इस बार का प्रदर्शन
वर्ष 2023 में जिले का 12वीं का परिणाम 82.14 प्रतिशत रहा था, जबकि 2024 में यह बढ़कर 84.96 प्रतिशत तक पहुंच गया। वर्ष 2023 में मिहिर भोज गर्ल्स इंटर कॉलेज की निधि रानी ने जिले में टॉप किया था। उन्होंने 93.88% अंक प्राप्त किए थे।

2024 – इंटर परीक्षा का संक्षिप्त विवरण:

कुल पंजीकृत छात्र-छात्राएं: 19,573

परीक्षा में सम्मिलित: 18,816

सफल विद्यार्थी: 16,327

छात्र: 9,887

छात्राएं: 8,926

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर: दो दिन स्कूल बंद करने का आदेश
"एक्यूरेट पालीटेक्निक में स्थित भाभा इन्क्यूवेशन के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार"
क्रिसमस के रंग में रंगा आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज
 आयुर्मंथन- 2023 : ईशान आयुर्वेदिक में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान  में  लाइब्रेरी का शुभारम्भ
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में शैक्षिक यात्रा एवं वाल्मीकि जयंती का आयोजन
"सपनों को पाने के लिए संघर्ष जरूरी है" - कुमार विश्वास: जीएल बजाज ने 20 वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न...
SP-BSP गठबंधन: मायावती बोलीं-'गुरू-चेला की नींद उड़ जाएगी
जी.एल बजाज के वाइस चेयरमैन ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न’’ अवार्ड से सम्मानित
एक्युरेट इन्स्टीट्यूट नें किया “गणपति बप्पा मोरया“ की प्रतिमा का विसर्जन, देव शिल्पी विश्वकर्मा की ह...
छात्राओं को निडर ,स्वयंसिद्धा बनाने के लिऐ मिशन साहसी का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया
महाकुम्भ: सनातन धर्म का उत्कर्ष, चिदानंद सरस्वती ने सीएम योगी की सराहना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश: दिव्यांग विद्यार्थियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्...
सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी का पर्व
IMS Ghaziabad में संस्कृति का रंगीन संगम, Melange 2025 ने रचा रचनात्मकता का इतिहास