राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न

गौतम बुद्ध नगर, 25 अप्रैल 2025

जनपद में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय सभागार में प्रभारी जिला जज/अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर, प्रतिक्षा नागर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

माननीय प्रभारी जिला जज ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर ठोस तैयारियाँ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वादों के चिन्हीकरण से लेकर प्रचार-प्रसार तक की सभी गतिविधियाँ योजनाबद्ध ढंग से की जाएं ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी समझौते से हो सके।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, उत्तराधिकारी अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट व ई-चालान, आर्बिट्रेशन, एनआई एक्ट की धारा 138, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, पेंशन, श्रम सहित विभिन्न प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत व बीएसएनएल के बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। मामलों के निस्तारण के लिए पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ईमेल dlsa.gbnnoida@gmail.com और टोल फ्री नंबर 120-2970040 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रभारी जिला जज ने डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि वे राजस्व विभाग सहित अपने अधीनस्थ विभागों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर निस्तारण हेतु ठोस कार्ययोजना बनाएं। साथ ही यूपीपीसीएल, परिवहन, समाज कल्याण, स्टांप, स्वास्थ्य, पूर्ति, श्रम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सहित सभी विभागों को अपने-अपने दायरे में आने वाले मामलों का अधिकतम समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

प्रभारी सचिव जिला विधिक प्राधिकरण/सिविल जज सीनियर डिवीजन गौतम बुद्ध नगर, मयंक त्रिपाठी ने वृहद प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 1 से 09 मई 2025 तक निस्तारित प्री-लिटीगेशन मामलों की सूचना संबंधित नोडल अधिकारी को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आंकड़ों को लोक अदालत के अंतिम विवरण में जोड़ा जा सके।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय, जिला समाज कल्याण सतीश कुमार, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर दिखेगा समावेशी विकास
भारत शिक्षा एक्सपो: 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आयोजन, छात्रों के भविष्य की दिशा तय...
गंगा किनारे कल्पवृक्ष रोपकर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण महाभियान 2023 का शुभारंभ
पेड़ स्थान्तरित करने की सलाह देने पर वन विभाग ने दिया चौकाने वाला जवाब - रामवीर तंवर (पर्यावरणविद )
जिला गौतमबुद्ध नगर में फिर लगाई गई धारा 144 
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन की शादी अनुदान योजना संचालित
News Flash : कैंटर-ऑटो की टक्कर में सात घायल
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ने अपना आदेश किया निरस्त, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में नहीं बंद...
एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट
कल का पंचांग, 2 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के आंकड़ों में उछाल 
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का...
यमुना एक्सप्रेस वे : टोल फ्री को लेकर हुई महापंचायत
गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मंत्री ने अधिकारीयों के साथ की बैठक
नार्वे देश की महिला न्याय के लिए लगा रही थाने के चक्कर
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में 7वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन देश विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविदों...