भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में गलगोटियास विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों की भारी भीड़

ग्रेटर नोएडा, 26 अप्रैल 2025: भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में गलगोटियास विश्वविद्यालय ने शिक्षा, तकनीकी और खेल के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति का प्रदर्शन किया। इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन 24 से 26 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा में किया गया, जिसमें गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्टॉल पर छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी।

विश्वविद्यालय ने अपने अत्याधुनिक खेल परिसर, गलगोटिया एरेना का प्रदर्शन किया, जिसमें तीरंदाजी के अर्जुन पुरस्कार विजेताओं और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को दिखाया गया। साथ ही, छात्रों द्वारा तैयार की गई तकनीकी परियोजनाओं में वायरलेस इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक साइकिल, रेसिंग कार और थ्रीडी प्रिंटिंग शामिल थीं, जो पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की तकनीकी दिशा में अहम कदम हैं।

एक्सपो में गलगोटियास विश्वविद्यालय ने भारत का पहला एक्टिव लर्निंग ब्लॉक पेश किया, जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है और भविष्य की व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा के लिए एक ठोस आधार तैयार करेगा। इस अभिनव पहल की सराहना IIT मद्रास के प्रो. हरिकृष्णा एन ने की, जिन्होंने विश्वविद्यालय के पवेलियन का दौरा किया।

इसके अलावा, टेमी रोबोट द्वारा किए गए प्रदर्शन ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण के उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट्स चौलेंज में बी.टेक छात्रों की शानदार जीत भी साझा की। एनसीसी विंग द्वारा प्रदर्शित अनुशासन और नेतृत्व ने भी एक्सपो में एक अलग पहचान बनाई।

खेल क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने अपनी धाक जमा रखी है, जहां 31 स्वर्ण, 27 रजत और 29 कांस्य पदक जीतने के बाद कुल 87 पदकों के साथ विश्वविद्यालय ने अपनी शानदार सफलता को बरकरार रखा है। भारत शिक्षा एक्सपो 2025 ने गलगोटियास विश्वविद्यालय को भविष्य के उज्जवल और नवाचारपूर्ण भारत की प्रेरणा देने में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभाई।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में वार्षिकोत्सव “मीडिया मेला 2019” की शानदार शुरुवात
अभिनेत्री जूही बब्बर ने किया शारदा का दौरा
आईटीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
RYAN GREATER NOIDA WON GOLD MEDALS IN INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONSHIP AT THAILAND
महिला सशक्तिकरण का मंच: आईआईएमटी कॉलेज में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू
जी. एन. आई. ओ. टी. (एम. बी. ए .इंस्टीट्यूट ) में किया गया वृक्षारोपण
शारदा यूनिवर्सिटी और पहूजा लॉ एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
शारदा विश्विधालय में स्कूल ऑफ़ डेंटल साईंसेज के नवप्रवेशित छात्रों का धूम- धाम से स्वागत
शताब्दी काशी विद्यापीठ की : एक संस्थान जिसकी स्थापना वेद और कुरान के उच्चारण के साथ हुई
एक्यूरेट के बी. आर्क में विदाई समारोह
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भव...
ग्रेनो वेस्ट में स्पर्श ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा में गूंजा "रामईशोत्सव-2025", रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एफडीआरसी काउंसलिंग के ज़रिए शादी के झगड़े का सफल समाधान करवाया
एक्यूरेट इंस्टीट्यूट्स में  कोविड इंपैक्ट के उपरांत फार्मा कंपनी के सामने चुनौतियाँ पर सेमिनार आयोजि...
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म को ग्लोबल सर्टिफिकेशन और इंटरनेशनल अक्रेड...