पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, लाखों के जेवरात व नगदी बरामद

ग्रेटर नोएडा, 25 अप्रैल 2025: थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाखों रुपए कीमत के चोरी किए हुए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम लखनावली रोड पुस्ता के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर घेर लिया, इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे गगन उर्फ जीनू उर्फ शिवम पुत्र जय किशोर, निवासी जनपद हाथरस के पैर में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों, मनी पुत्र रविंद्र कुमार (हाथरस) और सुहेल उर्फ गोलू (संभल) को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के चोरी किए हुए जेवरात, 44,500 रुपए नगद, दो देसी तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल, लोहा काटने की आरी और हथोड़ा बरामद किया।

यह बदमाश घरों से चोरी करने के आरोप में पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। गगन पर 11, मनी पर 5 और सुहेल पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर कड़ी नकेल कसी जा रही है।

यह भी देखे:-

सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
सूरजपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गितफ़्तार
 रंगे हाथ चोरी करते पब्लिक ने बाइक चोर दबोचा 
तीन मुक़दमे में वांटेड पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश 
नोएडा : गैंग रेप के दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक सेक्टरों में सफाई अभियान तेज, सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत जल्द
ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज आने से घर में उत्तरा युवक की मौत
पेट डॉगी कोई घुमाने  निकले शख्स से लूट 
इन 29 अपराधियों पर लगा गैंग्स्टर
सनसनी : अंसल प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, घरों में घुसकर करते थे चोरी
रेप का आरोपी हैवान जीजा गिरफ्तार
टीवी चैनल के सीईओ हुए साइबर क्राइम के शिकार
घरेलू सहायिका से गैंग रेप, मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार
लूट-हत्या की साजिश रचने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित